1
00:01:13,491 --> 00:01:14,450
@ऐलीवैली
2
00:01:19,914 --> 00:01:20,748
उपलब्ध
3
00:01:20,831 --> 00:01:21,707
मज़ा आ रहा है?
4
00:01:22,124 --> 00:01:22,958
अब
5
00:01:23,042 --> 00:01:24,043
मज़ा आ रहा है।
6
00:01:25,836 --> 00:01:27,379
इसे छूना चाहते हो?
7
00:01:28,130 --> 00:01:30,591
नहीं छू सकते।
8
00:01:31,008 --> 00:01:32,468
और चाहिए?
9
00:01:34,345 --> 00:01:35,971
मुझे क्या दोगे?
10
00:01:42,978 --> 00:01:44,605
मैं तुम्हें बर्बाद कर दूँगी।
11
00:01:45,981 --> 00:01:47,942
नहीं, सच में, बर्बाद कर दूँगी।
12
00:02:00,830 --> 00:02:03,749
ऐलीवैली, सच में?
तुम यही नाम इस्तेमाल करती थी?
13
00:02:12,216 --> 00:02:16,011
लगता है कि तुम रात भर जागी।
मस्ती के लिए या पैसे कमाने?
14
00:02:16,387 --> 00:02:17,638
शायद तुम ठीक सोच रही हो।
15
00:02:18,639 --> 00:02:21,433
शायद मेरी बहन हमारे पीछे है।
16
00:02:24,812 --> 00:02:27,439
आई नो वॉट यू डिड लास्ट समर
17
00:02:29,942 --> 00:02:31,652
डेल को मिलाकर तीन लोग मारे गए।
18
00:02:32,778 --> 00:02:35,322
इसका यह मतलब नहीं कि कोई खतरे वाली बात है।
19
00:02:35,406 --> 00:02:38,450
आज की समर सॉल्स्टेस नेचर रन
तैयारी के मुताबिक होगी,
20
00:02:38,534 --> 00:02:40,911
और शायद कानी कानी महोत्सव भी।
21
00:02:40,995 --> 00:02:42,663
संदिग्ध लोगों का नहीं कह सकती।
22
00:02:45,207 --> 00:02:48,627
इस सब को लेकर
शहर समिति के साथ संपर्क में हूँ।
23
00:02:50,546 --> 00:02:53,757
इन अपराधों का
किसी पंथ से कोई लेना-देना नहीं है,
24
00:02:53,841 --> 00:02:58,053
इसलिए वहाँ तो मत ही जाना, जेरी।
हमारे सामने वैसे ही बहुत से मसले हैं।
25
00:02:58,804 --> 00:03:00,222
हे भगवान।
26
00:03:00,347 --> 00:03:02,558
- जानती हो कि केली क्राफ़्ट ही है।
- क्या?
27
00:03:03,934 --> 00:03:07,396
हाँ। सभी को पता है। उसके डेल से संबंध थे।
28
00:03:09,064 --> 00:03:11,275
और पिछले साल उसी ने कोच की गाड़ी जलाई।
29
00:03:11,358 --> 00:03:13,777
वह कुछ वाइलुआ बुलडॉग्स का था।
30
00:03:13,861 --> 00:03:17,156
तो तुम अपना काम करो
और मुझे अपना काम करने दो।
31
00:03:19,658 --> 00:03:20,826
क्या कर रहे हो?
32
00:03:20,910 --> 00:03:24,079
तुमने ठीक कहा।
हाँ, तुम्हें काम पर जाना चाहिए।
33
00:03:24,163 --> 00:03:25,205
सच में?
34
00:03:25,289 --> 00:03:26,123
फिर मिलेंगे।
35
00:03:29,919 --> 00:03:32,421
- हैलो, कोर्टनी।
- सोमवार है।
36
00:03:32,504 --> 00:03:33,714
हाँ।
37
00:03:34,423 --> 00:03:36,216
शायद उसके साथ सोना नहीं चाहिए था।
38
00:03:36,717 --> 00:03:38,218
वह तो मुझे भी पता है।
39
00:03:38,302 --> 00:03:41,347
मैं बस कह रही हूँ,
शायद उसने तुम्हें माफ़ नहीं किया।
40
00:03:41,430 --> 00:03:43,515
या फिर वह हमें यह न भेजती।
41
00:03:44,308 --> 00:03:45,809
मैं क्या करूँ?
42
00:03:46,894 --> 00:03:47,895
मुझे नहीं पता।
43
00:03:49,104 --> 00:03:52,191
मैं तो उसे जानती भी नहीं थी।
उसका इंस्टाग्राम भी है?
44
00:03:52,858 --> 00:03:54,818
हाँ, शायद मैं भी उसे नहीं जानती थी।
45
00:03:54,902 --> 00:03:57,488
तुम हमेशा कहती थी
कि उसे जलन होती थी क्योंकि
46
00:03:57,571 --> 00:04:01,700
तुम्हारे पिता तुम्हें ज़्यादा चाहते थे,
ज़्यादा समझदार हो, सुंदर हो, और...
47
00:04:02,409 --> 00:04:04,119
उससे बेहतर हो।
48
00:04:06,664 --> 00:04:10,250
हाँ, मैंने... मैंने भी
उसके साथ काफ़ी गलत किया।
49
00:04:10,334 --> 00:04:13,087
जैसे कि, उसे उस गुफ़ा में छोड़ आई।
50
00:04:13,170 --> 00:04:14,088
बिल्कुल।
51
00:04:14,171 --> 00:04:16,590
अपने अश्लील खाते में
उसका नाम इस्तेमाल किया।
52
00:04:16,674 --> 00:04:19,760
हाँ, वह भी थोड़ी गलत बात थी, पर...
53
00:04:21,136 --> 00:04:24,223
अगर किसी को पता चल भी जाता तो
उसका कुछ नहीं बिगड़ता।
54
00:04:24,306 --> 00:04:28,018
मतलब, उसकी कोई ज़िंदगी नहीं थी।
बस इतना कि वह उसे बेहद चाहती थी।
55
00:04:28,102 --> 00:04:31,939
और तुम्हें लगता है कि मुझसे बदला
लेने के लिए वह उन सभी को मारेगी?
56
00:04:32,022 --> 00:04:33,023
शायद।
57
00:04:33,941 --> 00:04:36,151
मतलब, वह एक पहेली जैसी थी।
58
00:04:36,860 --> 00:04:38,904
किसी दुखी गाने के जैसी।
59
00:04:40,447 --> 00:04:43,701
इसलिए समझ नहीं आता
कि वह दरअसल क्या चाहती है।
60
00:04:46,078 --> 00:04:48,163
यह बात सिर्फ़ तुम समझ सकती हो।
61
00:04:50,499 --> 00:04:51,750
मुझे ही कुछ करना होगा।
62
00:04:57,172 --> 00:04:58,382
संभलकर रहना।
63
00:04:59,091 --> 00:05:00,884
सच में। मैंने...
64
00:05:02,261 --> 00:05:04,930
तुम्हें खो दिया तो
बर्दाश्त नहीं कर पाऊँगी।
65
00:05:14,523 --> 00:05:16,358
- प्यारा है।
- मस्त है।
66
00:05:16,442 --> 00:05:18,569
इससे ढेर सारी कमाई होगी।
67
00:05:21,238 --> 00:05:23,365
- और लोगी?
- हाँ, बिल्कुल।
68
00:05:25,367 --> 00:05:26,577
- लो।
- शुक्रिया।
69
00:05:33,042 --> 00:05:34,543
ग्रैजुएशन की रात मुबारक हो।
70
00:05:35,753 --> 00:05:38,297
जानती हों,
यह एक युग के अंत जैसा है।
71
00:05:38,380 --> 00:05:41,383
मतलब, एक तरह से, एकसाथ हमारी आखिरी रात।
72
00:05:42,593 --> 00:05:45,387
नन्ही मार्गो जज़्बाती हो रही है? अरे, वाह।
73
00:05:45,471 --> 00:05:49,475
ए, मैं बस हमारी खुशी मनाना चाहती हूँ।
74
00:05:50,267 --> 00:05:52,144
धत्। हैलो, गुस्सा दिलाने वाली।
75
00:05:52,936 --> 00:05:55,022
मेरी भी अपनी ज़िंदगी है।
76
00:05:55,105 --> 00:05:57,107
- फिर से वह पागल बहन है?
- हाँ।
77
00:05:59,526 --> 00:06:02,112
"तुम कहाँ हो? मेरे बिना ही चली गई क्या?"
78
00:06:04,907 --> 00:06:09,203
हे भगवान, वह तुम जैसी बनना चाहती है।
दुख की बात है।
79
00:06:10,204 --> 00:06:13,540
हाँ। मतलब, वह हमेशा उदास सी रहती है।
80
00:06:14,792 --> 00:06:19,046
पर, मुझे लगता है कि
उसे सच में डिप्रेशन की बीमारी है।
81
00:06:19,505 --> 00:06:20,714
वह तो हम सभी को है न?
82
00:06:21,965 --> 00:06:25,010
- पर आज रात नहीं।
- नहीं।
83
00:06:25,094 --> 00:06:26,887
- आज रात बड़ा मज़ा आएगा।
- चीयर्स।
84
00:06:26,970 --> 00:06:27,971
बिल्कुल आएगा।
85
00:06:41,527 --> 00:06:42,528
डिलन?
86
00:06:44,446 --> 00:06:45,531
यह क्या है?
87
00:06:52,204 --> 00:06:53,205
एलिसन?
88
00:07:12,224 --> 00:07:13,684
हैना? हे भगवान।
89
00:07:13,767 --> 00:07:15,978
- राइली! हे भगवान।
- बाप रे! हैना!
90
00:07:16,812 --> 00:07:20,190
तुमने मुझे डरा दिया।
मुझे लगा कि कोई वेश्या हो।
91
00:07:20,274 --> 00:07:21,483
मुझे माफ़ करना।
92
00:07:23,193 --> 00:07:24,194
आप ठीक तो हैं?
93
00:07:24,736 --> 00:07:27,239
अब ठीक हूँ। और तुम्हें देख खुश हूँ।
94
00:07:28,407 --> 00:07:30,659
मैं बस-- हे भगवान।
95
00:07:30,742 --> 00:07:33,078
- देखो मुझे कौन मिला।
- हे भगवान, माँ।
96
00:07:33,537 --> 00:07:35,622
ज़रा कपड़े पहन लेंगी?
97
00:07:35,747 --> 00:07:38,876
नहीं, मैं नहीं पहन सकती। नेचर रन है।
98
00:07:38,959 --> 00:07:41,170
और मुझे उम्मीद है कि तुम दोनों भी आओगे।
99
00:07:41,837 --> 00:07:42,838
हम नहीं आएँगे।
100
00:07:46,341 --> 00:07:48,760
भूल गई थी कि तुम्हारी माँ
अकसर नंगा दौड़ती हैं।
101
00:07:48,844 --> 00:07:50,429
- यह कहाँ मिली?
- मुझे यह वहाँ
102
00:07:50,512 --> 00:07:52,472
तुम्हारी एक नमक के डली पर मिली।
103
00:07:52,556 --> 00:07:54,057
लगता है कि एलिसन ने रखी?
104
00:07:54,141 --> 00:07:55,642
नेचर रन शुरू होने वाली है।
105
00:07:55,726 --> 00:07:56,560
हमें जाना चाहिए।
106
00:08:05,611 --> 00:08:06,653
अच्छे से दौड़ना।
107
00:08:07,446 --> 00:08:09,990
दौड़नेवालो, रगड़ से बचने के लिए
पानी पीजिए।
108
00:08:10,866 --> 00:08:12,618
- हैलो!
- हैलो, शेरिफ़।
109
00:08:12,743 --> 00:08:14,328
कोच के लिए न्याय
केली क्राफ़्ट की गिरफ़्तारी करो
110
00:08:14,411 --> 00:08:15,412
उसे जेल में डालो!
111
00:08:15,495 --> 00:08:17,706
केली की गिरफ़्तारी! जॉनी की मौत का बदला!
112
00:08:17,789 --> 00:08:20,709
कोच के लिए न्याय!
113
00:08:20,792 --> 00:08:23,795
हमें अपने अधिकार मालूम हैं!
हमारे पास परमिट हैं।
114
00:08:24,296 --> 00:08:25,589
उनके पास परमिट है।
115
00:08:26,673 --> 00:08:28,634
हम हर साल इस चीज़ से जूझते हैं, माँ।
116
00:08:28,717 --> 00:08:30,969
अश्लीलता नहीं है, 5 किलोमीटर की दौड़ है।
117
00:08:31,762 --> 00:08:35,390
नहीं, मुझे नहीं लगता कि केली क्राफ़्ट
उसका फ़ायदा उठाकर भागेगी।
118
00:08:36,934 --> 00:08:38,769
उसके लिए बचने वाली कोई बात नहीं।
119
00:08:40,187 --> 00:08:43,148
मुझे काम शुरू करना है। बाय।
120
00:08:43,482 --> 00:08:46,568
नाराज़ लोगों की भीड़ है
जो उसकी गिरफ़्तारी चाहते हैं।
121
00:08:46,652 --> 00:08:48,528
तो उन्हें घर जाने को कहो।
122
00:08:48,612 --> 00:08:51,031
- कभी-कभी, इस शहर से नफ़रत होती है।
- बिल्कुल।
123
00:08:51,365 --> 00:08:55,953
स्थानीय समूहों में प्रचलित करने के लिए,
मैंने शिकार की रूपरेखा तैयार की है।
124
00:08:56,036 --> 00:08:57,287
- अच्छा।
- पुरुष,
125
00:08:57,913 --> 00:09:00,958
मध्य या निचले वर्ग का,
उम्र 19 से 35 के बीच में,
126
00:09:01,917 --> 00:09:03,460
काफ़ी हद तक आकर्षक।
127
00:09:03,543 --> 00:09:04,920
तुम्हारे जैसा कोई लगता है।
128
00:09:06,588 --> 00:09:09,716
- केली और डेल के बारे में क्या जानते हो?
- किस बारे में?
129
00:09:09,800 --> 00:09:11,218
उनके शारीरिक संबंध को लेकर।
130
00:09:12,010 --> 00:09:14,388
मैं जिस्मानी अफ़वाहों से दूर रहता हूँ।
131
00:09:15,264 --> 00:09:18,809
हाँ। अच्छा, तुम उनके आपसी
रिश्ते के बारे में पता लगा सकते हो?
132
00:09:20,018 --> 00:09:21,770
- हैलो, वेड।
- लायला।
133
00:09:22,437 --> 00:09:24,648
जानती हैं, आपको निराश करना पसंद नहीं।
134
00:09:24,731 --> 00:09:25,899
हम सभी को पता है।
135
00:09:26,942 --> 00:09:30,320
जैसा कि आप देख रही हैं,
सिर को हटाने के लिए मुख्य रक्त धमनियों
136
00:09:30,404 --> 00:09:32,072
और गर्दन पर प्रहार किया गया।
137
00:09:32,155 --> 00:09:34,408
और किसी ने दूसरे डीएनए के निशान मिटा दिए।
138
00:09:34,491 --> 00:09:36,660
- इसे खोलते हैं।
- क्या?
139
00:09:36,743 --> 00:09:38,412
अगर कातिल ने कोई संदेश छोड़ा।
140
00:09:38,495 --> 00:09:41,456
आपके दरवाज़े पर जो सिर था,
शायद वही संदेश था।
141
00:09:41,540 --> 00:09:44,042
मैं आपसे कह रहा हूँ कि इसे खोलिए।
142
00:09:44,126 --> 00:09:48,630
आप मेरे निरीक्षक नहींं, हाँ, अगर पहले
डॉक्टरी की पढ़ाई की हो, तो बात अलग है।
143
00:09:48,714 --> 00:09:50,632
मैं पुलिस अकादमी में था।
144
00:09:50,716 --> 00:09:53,677
मुझे लगता है कि डग ठीक कह रहा है।
145
00:10:19,202 --> 00:10:20,162
हमारे शेड पर मुझसे मिलना।
फ़्रेड फ़िलिप्स
146
00:10:20,245 --> 00:10:21,663
आगाह कर रहा हूँ। दोबारा सूज़न से
संपर्क मत करना। मेरे परिवार से दूर रहो!
147
00:10:53,862 --> 00:10:55,906
निर्जलित हो गए तो फ़र्क नहीं पड़ता,
148
00:10:55,989 --> 00:10:59,993
तुम बिना कपड़ों के यहाँ नहीं घूम सकते।
यहाँ परिवार वाले आते हैं।
149
00:11:15,759 --> 00:11:18,595
तुम्हें मैसेज भेज रही थी।
तुम कहाँ चले गए थे?
150
00:11:19,554 --> 00:11:21,139
अब तुमसे इजाज़त लेनी होगी?
151
00:11:21,723 --> 00:11:25,227
तुम कितनी बार "माल पहुँचाने" के लिए गई हो?
152
00:11:25,310 --> 00:11:27,270
मैं ऐसे आरोप नहीं लगाती।
153
00:11:27,354 --> 00:11:29,773
जबकि तुम्हारी यौन टेप
हर तरफ़ नज़र आ रही है।
154
00:11:31,149 --> 00:11:34,611
मज़ाक था। ठीक है?
तुम भी कभी मज़ाक किया करते थे।
155
00:11:34,820 --> 00:11:36,947
मुझे इसमें मज़ाक नज़र नहीं आता।
156
00:11:37,030 --> 00:11:39,866
अच्छा, पता है कि
सच में कोई हमें मारना चाहता है,
157
00:11:40,450 --> 00:11:42,953
पर अगर यह अंत है, तो बेकार में मुँह लटकाए
158
00:11:43,036 --> 00:11:46,331
- फिरने के बजाय हमें मस्ती करनी चाहिए।
- मैं बेकार नहीं बैठा।
159
00:11:46,415 --> 00:11:49,668
एलिसन की कमीज़ सूँघना कोई काम नहीं है।
160
00:11:49,751 --> 00:11:52,754
जानते हो, कमीज़ का यह मतलब है
कि अब तुम्हारी बारी है।
161
00:11:53,296 --> 00:11:56,133
मुझे लगता है कि
वह मुझसे कुछ कहना चाहती है।
162
00:11:56,216 --> 00:11:57,217
सच में?
163
00:11:57,884 --> 00:12:00,178
तो फिर तुम्हारे मैसेज ब्लॉक क्यों करती?
164
00:12:00,262 --> 00:12:03,098
हमें इस बात का नहीं पता।
शायद उसका फ़ोन बंद था।
165
00:12:03,181 --> 00:12:07,602
यार, तुम तो समझदार हुआ करते थे।
अपने दिमाग का इस्तेमाल करो।
166
00:12:07,686 --> 00:12:11,398
वह कमीज़ कोई प्रेम पत्र नहीं था,
वह एक धमकी थी।
167
00:12:11,481 --> 00:12:14,693
अगर उसे मुझे मारना होता,
तो अब तक मार चुकी होती।
168
00:12:15,485 --> 00:12:17,821
मुझे पता है, वह मुझसे कुछ कहना चाहती है।
169
00:12:17,904 --> 00:12:20,657
हे भगवान, डिलन! उसने जॉनी को मार डाला।
170
00:12:20,740 --> 00:12:22,951
डेल को, और उस कोच को भी।
171
00:12:24,202 --> 00:12:26,329
तुम क्या सच में ख्वाब देख रहे हो
172
00:12:26,413 --> 00:12:29,416
कि तुम दोनों इस मसले को
बिना मुश्किल के हल कर लोगे?
173
00:12:30,041 --> 00:12:31,501
तुम नहीं समझोगी।
174
00:12:31,585 --> 00:12:33,587
तुम खुले दिमाग से नहीं सोच रहे।
175
00:12:33,670 --> 00:12:36,131
मेरे पास प्रोज़ैक है।
तुम्हें चाहिए? ज़रूर--
176
00:12:36,214 --> 00:12:38,758
वह डिप्रेशन के लिए है।
मुझे ज़रूरत नहीं।
177
00:12:41,970 --> 00:12:44,973
मेरा यकीन करो, ठीक है?
तुम उसे मेरी तरह नहीं जानती थी।
178
00:12:47,225 --> 00:12:48,727
सच में?
179
00:12:48,810 --> 00:12:51,897
इस हद तक जानती थी
कि उसकी बहन के साथ सोती नहीं।
180
00:13:20,550 --> 00:13:21,551
धत् तेरी।
181
00:13:39,861 --> 00:13:42,280
मैं यहीं हूँ
182
00:14:23,989 --> 00:14:25,115
क्या... नहीं।
183
00:15:27,093 --> 00:15:30,388
मुझे लगा था कि आज का दिन काट लोगी।
184
00:15:49,324 --> 00:15:51,368
इसका चेहरा अभी भी पहले जैसा ही है।
185
00:15:55,622 --> 00:15:57,999
वेड को लगता है
कि इसे मरे काफ़ी समय हो गया।
186
00:15:59,125 --> 00:16:02,879
शायद गुफ़ा के नीचे
किसी लावा की नाली में फँस गई होगी।
187
00:16:03,713 --> 00:16:06,341
पंथ वाली एक आत्महत्या में भी यही हुआ था।
188
00:16:07,008 --> 00:16:08,718
यह मेरी गलती है।
189
00:16:08,802 --> 00:16:10,345
इसे डिप्रेशन था।
190
00:16:11,513 --> 00:16:12,847
किसी की गलती नहीं है।
191
00:16:15,141 --> 00:16:18,353
हम औपचारिक रूप से शवपरीक्षा कर सकते हैं,
192
00:16:18,937 --> 00:16:22,524
पर कूदने पर जैसी चोटें लग सकती हैं,
उसी तरह की चोटें हैं, इसलिए...
193
00:16:22,607 --> 00:16:24,192
यह पहले ही बहुत झेल चुकी है।
194
00:16:27,987 --> 00:16:28,822
मुझे माफ़ करना।
195
00:16:29,322 --> 00:16:30,949
मुझे बस यह वापस चाहिए।
196
00:16:34,703 --> 00:16:36,955
कम से कम, अब हमें झूठ नहीं बोलना होगा।
197
00:16:37,038 --> 00:16:38,790
तुम मज़ाक कर रही हो क्या?
198
00:16:38,873 --> 00:16:41,543
पुलिस ने कहा कि उसे मरे काफ़ी समय हो गया।
199
00:16:42,502 --> 00:16:44,546
- बुरा मत मानना।
- बात ही कुछ ऐसी कही।
200
00:16:44,629 --> 00:16:47,215
इसने अपनी मुरदा बहन की लाश बगल में पाई।
201
00:16:47,298 --> 00:16:48,299
मैंने माफ़ी माँगी।
202
00:16:50,301 --> 00:16:51,511
मतलब,
203
00:16:52,220 --> 00:16:55,390
मुझे पता था कि वह मर चुकी है,
पर उसे उस तरह देख...
204
00:16:55,473 --> 00:16:57,642
यह हम सब को अपने किए की याद दिलाता है।
205
00:17:01,146 --> 00:17:03,481
कम से कम,
पुलिस ने इसे आत्महत्या करार दिया,
206
00:17:03,565 --> 00:17:05,900
तो जो भी पीछे पड़ा है,
अब दोष नहीं दे सकता।
207
00:17:05,984 --> 00:17:09,195
जो भी पीछे पड़ा है,
पुलिस को बताने की धमकी नहीं दे रहा था।
208
00:17:09,279 --> 00:17:11,072
हमें मारने की धमकी दे रहा था,
209
00:17:11,156 --> 00:17:13,867
यानी वह अभी भी
हमें मारने की कोशिश कर रहा है।
210
00:17:13,950 --> 00:17:15,368
उस रात और किसने हमें देखा?
211
00:17:15,994 --> 00:17:17,912
डेल मर चुका है, तो...
212
00:17:19,080 --> 00:17:20,331
बचे हम लोग।
213
00:17:23,334 --> 00:17:25,795
- या कोई जिसके बारे में हम नहीं जानते।
- तो?
214
00:17:25,879 --> 00:17:28,131
वह भगवान बनकर हमें सज़ा देना चाहता है?
215
00:17:28,214 --> 00:17:29,924
या फिर... उसे बदला चाहिए?
216
00:17:30,008 --> 00:17:32,927
या जिस कारण से मनोरोगी मारते हैं,
उनमें से एक कारण हो।
217
00:17:33,011 --> 00:17:34,971
तुमने कभी कोई पॉडकास्ट नहीं सुना?
218
00:17:35,054 --> 00:17:37,182
बदला लेना समझ में आता है।
219
00:17:39,058 --> 00:17:40,894
बस कह रहा हूँ कि समझ में आता है।
220
00:17:40,977 --> 00:17:45,732
हाँ। परिकल्पना में शायद, पर,
एलिसन का कोई दोस्त नहीं था।
221
00:17:47,025 --> 00:17:48,359
मैं थी।
222
00:17:49,778 --> 00:17:52,071
सब ने देखा कि तुमने उसका कितना साथ दिया।
223
00:17:52,155 --> 00:17:54,616
तुम क्या अभी सच में मेरा अपमान कर रहे हो?
224
00:17:54,699 --> 00:17:56,785
तुम्हें उसकी कोई परवाह नहीं थी।
225
00:17:56,868 --> 00:17:59,287
तुम्हें नहीं पता कि मैं क्या सोचती थी।
226
00:17:59,370 --> 00:18:01,623
पता है, क्योंकि मैं उसे चाहता था।
227
00:18:12,175 --> 00:18:13,384
और तुम यह जानती थी।
228
00:18:15,762 --> 00:18:17,931
इसलिए उस रात मेरे साथ सोई थी।
229
00:18:20,683 --> 00:18:22,227
ताकि उसके साथ गलत कर सको।
230
00:18:23,978 --> 00:18:25,063
मैं झाँसे में आ गया।
231
00:18:28,983 --> 00:18:30,318
और अब, वह मर चुकी है।
232
00:18:32,695 --> 00:18:34,781
और मैं कभी तुम्हें माफ़ नहीं करूँगा।
233
00:18:39,786 --> 00:18:41,788
इतने सारे जज़्बात।
234
00:18:45,542 --> 00:18:48,503
जब किसी की इज़्ज़त लूटो तो, यही होता है।
235
00:18:49,629 --> 00:18:50,839
माफ़ करना।
236
00:18:56,177 --> 00:19:00,473
अब हम इस बारे में सोचें कि वह कौन है
जो हमें मारने की कोशिश कर रहा है?
237
00:19:38,219 --> 00:19:40,889
- हैलो, ब्रूस।
- क्लेरा।
238
00:19:49,898 --> 00:19:51,316
मैं क्या कर सकती हूँ?
239
00:19:58,406 --> 00:20:00,408
आज मेरी बेटी की लाश मिली।
240
00:20:03,328 --> 00:20:04,704
काफ़ी परेशान हुए होगे।
241
00:20:05,288 --> 00:20:06,247
बकवास छोड़ो।
242
00:20:08,708 --> 00:20:10,126
वह कब तक तुम्हारे पास थी?
243
00:20:10,209 --> 00:20:11,294
तकरीबन एक साल तक।
244
00:20:12,337 --> 00:20:14,839
उम्मीद करती रही कि हालात सुधर जाएँगे।
245
00:20:14,964 --> 00:20:16,549
- मुझे बताना चाहिए था।
- क्यों?
246
00:20:16,633 --> 00:20:18,676
ताकि तुम मुझे गालियाँ दे सको?
247
00:20:18,760 --> 00:20:21,471
- वह मेरी बेटी है।
- मैंने संक्रांति तक इंतज़ार किया।
248
00:20:22,388 --> 00:20:26,309
वह नहीं है। इसलिए मैंने वही किया
जो मुझे करना था।
249
00:20:26,392 --> 00:20:27,727
तुम्हारे लिए हार रखा था।
250
00:20:29,145 --> 00:20:32,732
मुझे उसके बारे में जानने का हक था।
उसके साथ क्या हुआ।
251
00:20:32,815 --> 00:20:34,943
मैं तुम्हारी वफ़ादार नहीं, ब्रूस।
252
00:20:35,026 --> 00:20:37,570
इस जीवन के बोझ से मुक्त, तुम्हारी बेटी को
253
00:20:37,654 --> 00:20:39,948
अगले जीवन में कदम रखने के लिए तैयार किया।
254
00:20:42,241 --> 00:20:43,451
तुम्हें खुश होना चाहिए।
255
00:20:44,243 --> 00:20:47,038
उसे मुक्ति का मौका मिल रहा है
जो हमें नहीं मिलेगा।
256
00:20:47,121 --> 00:20:49,082
उसका हमसे कोई लेना-देना नहीं है।
257
00:20:49,165 --> 00:20:50,667
सब कुछ आपस में जुड़ा है।
258
00:20:50,750 --> 00:20:53,670
उसकी बहन को जब उसकी लाश मिली,
पता है क्या हाल था?
259
00:20:53,753 --> 00:20:56,005
कम से कम उसकी जुड़वाँ साथी अब आज़ाद है।
260
00:20:56,089 --> 00:20:57,799
उसे ऐसा नहीं लगा।
261
00:20:57,882 --> 00:20:59,634
उम्मीद है कि किसी दिन समझेगी।
262
00:20:59,717 --> 00:21:02,220
मैंने तुम्हें काफ़ी समय तक बचाया, क्लेरा।
263
00:21:02,303 --> 00:21:04,305
मेरी बेटी के साथ कभी गलत मत करना।
264
00:21:09,894 --> 00:21:12,105
मैंने तुम्हें भी बचाया, ब्रूस।
265
00:21:22,323 --> 00:21:23,700
हे भगवान।
266
00:21:24,742 --> 00:21:27,078
हैलो, डग। हमारे लिए ठंडे वाले लाए हो?
267
00:21:27,161 --> 00:21:31,499
मैंने सुना कि आप कुछ मकड़ियाँ
बाहर भेज रही हैं। मदद के लिए चला आया।
268
00:21:31,582 --> 00:21:34,252
तुम्हारे कूलर से कोई फ़ायदा नहीं होगा?
269
00:21:34,877 --> 00:21:36,045
मेरे लिए क्या लाए हो?
270
00:21:36,129 --> 00:21:37,338
वाई हूना शहर
मुर्दाघर
271
00:21:37,422 --> 00:21:40,299
आपने पहले जो पूछा था,
उसके बाद मैंने डेल और
272
00:21:40,383 --> 00:21:43,428
केली क्राफ़्ट के रिश्ते की जाँच-पड़ताल की।
273
00:21:44,345 --> 00:21:45,847
दरअसल, उनमें जिस्मानी
274
00:21:47,098 --> 00:21:47,932
रिश्ता था।
275
00:21:48,891 --> 00:21:50,101
धत् तेरी।
276
00:21:51,144 --> 00:21:54,022
अगर मेरी माँ सच कह रही है,
तो उनके साथ नहीं रह सकती।
277
00:21:56,149 --> 00:21:58,985
- मैं भी अपनी माँ के साथ रहता हूँ।
- अच्छी बात है।
278
00:22:00,319 --> 00:22:03,906
ऐसा है कि डेल के और कईयों के साथ
279
00:22:03,990 --> 00:22:07,160
जिस्मानी और गलत किस्म के...
280
00:22:08,202 --> 00:22:09,787
संबंध थे।
281
00:22:10,413 --> 00:22:14,500
अच्छा है। उन सभी से बात करो। केली के
फ़ोन रिकार्ड और बैंक विवरण निकालकर,
282
00:22:14,584 --> 00:22:16,836
डेल के रिकार्ड से मिलाते हैं। चलो।
283
00:22:16,919 --> 00:22:20,006
पता है कि क्या करना है, मैडम,
और मुझे वह पसंद है।
284
00:22:20,089 --> 00:22:22,300
तुम्हारी यह बात अच्छी लगती है, डग।
285
00:22:28,056 --> 00:22:29,307
हैलो।
286
00:22:31,267 --> 00:22:33,227
कल मेरा क्रियाकर्म है।
287
00:22:33,311 --> 00:22:34,520
हे भगवान।
288
00:22:46,115 --> 00:22:47,116
मुझे अफ़सोस है।
289
00:22:49,327 --> 00:22:50,411
मुझसे नहीं हो पाएगा।
290
00:22:53,581 --> 00:22:56,000
- बिल्कुल।
- नहीं, मैं... मैं सच कह रही हूँ।
291
00:22:58,294 --> 00:23:01,214
तुम... तुम नहीं जाना चाहती? तुम...
292
00:23:02,006 --> 00:23:06,260
उसे रद्द कर दूँ?
बताओ... तुम्हें क्या चाहिए।
293
00:23:08,221 --> 00:23:10,848
मुझे नहीं पता। मेरा खुद का क्रियाकर्म है।
294
00:23:11,349 --> 00:23:13,351
मैं हमेशा के लिए मर जाऊँगी।
295
00:23:16,854 --> 00:23:18,898
तुम्हारे साथ ज़बरदस्ती नहीं करनी थी।
296
00:23:19,023 --> 00:23:22,860
नहीं। मैं... मैंने यह किया।
मैंने झूठ कहा। मैं बस...
297
00:23:26,239 --> 00:23:28,449
मैं एकदम थक चुकी हूँ।
298
00:23:33,913 --> 00:23:36,124
अगर मैं उसकी जगह लेकर न जीना चाहूँ तो?
299
00:23:38,501 --> 00:23:39,836
तो...
300
00:23:44,215 --> 00:23:47,135
अगर तुम जेल जाना न चाहो तो,
तुम एलिसन नहीं बन सकती।
301
00:23:47,885 --> 00:23:51,722
तुम्हें किसी ऐसी जगह शुरुआत करनी होगी
जहाँ कोई तुम्हें न जानता हो।
302
00:23:52,598 --> 00:23:56,185
तब भी, तुम हमेशा कुछ छुपाओगी।
303
00:23:57,228 --> 00:24:00,022
काश कि मैं वापस जाकर गाड़ी में न बैठती,
304
00:24:00,106 --> 00:24:03,025
और न कहती कि मैं वह हूँ,
न ही कभी उस पार्टी में जाती!
305
00:24:03,109 --> 00:24:04,527
सुनो। मुझे अफ़सोस है।
306
00:24:08,489 --> 00:24:10,449
हमने जैसा सोचा, वह वैसी नहीं थी।
307
00:24:11,701 --> 00:24:14,287
- लेनन।
- क्या मतलब?
308
00:24:15,496 --> 00:24:16,497
उसने...
309
00:24:17,582 --> 00:24:20,293
लोगों को दुख पहुँचाया।
मैं... दुख पहुँचा रही हूँ।
310
00:24:21,544 --> 00:24:23,171
लोगों को दुख पहुँच रहा है।
311
00:24:24,130 --> 00:24:26,799
बड़े होने में यही मुश्किल है।
312
00:24:27,592 --> 00:24:30,428
आप जो भी कर लें,
लोगों को हमेशा दुख पहुँचता है।
313
00:24:30,511 --> 00:24:32,638
तुम वही करो जो तुम्हें ठीक लगे।
314
00:24:33,139 --> 00:24:35,516
और अगर मुझे पता न हो कि क्या ठीक है?
315
00:24:37,518 --> 00:24:39,270
तुम्हें समझना होगा।
316
00:24:51,866 --> 00:24:53,451
आपको यह कहाँ मिला?
317
00:24:56,871 --> 00:24:58,706
किसी को समंदर किनारे मिला।
318
00:25:05,588 --> 00:25:07,298
तुम जो भी फ़ैसला करो...
319
00:25:09,550 --> 00:25:10,927
बात और आसान हो जाएगी।
320
00:25:24,607 --> 00:25:28,819
मुझे पता है कि वर्दी को देख
तुम्हें यह चमक-दमक लगती होगी।
321
00:25:29,320 --> 00:25:31,197
यह बैंक विवरण ले लो।
322
00:25:31,280 --> 00:25:33,241
मेरे दर्जे का तुम्हारा आम अफ़सर
323
00:25:33,324 --> 00:25:35,368
किसी संदिग्ध नशा व्यापारी के खाते में
324
00:25:35,451 --> 00:25:37,870
जमा होने वाली
राशि के बारे में नहीं सोचेगा।
325
00:25:37,954 --> 00:25:39,038
पर यहाँ यह जो है?
326
00:25:39,622 --> 00:25:40,748
ये बिटकॉइन में है।
327
00:25:40,831 --> 00:25:43,459
तुम साइबर मुद्रा में माहिर नहीं हो,
328
00:25:43,542 --> 00:25:47,797
इसलिए इतना यकीन मानो
कि इसका पता लगाना मुश्किल है।
329
00:25:50,424 --> 00:25:54,136
पैसों के चलते वॉटरगेट वाले मामले का
पर्दाफ़ाश हुआ था।
330
00:25:55,346 --> 00:25:56,430
तुम्हें पता था?
331
00:25:57,181 --> 00:25:58,766
वॉटरगेट के बारे में?
332
00:26:00,518 --> 00:26:02,728
तुम्हारी माँ बस आती ही होगी, काई।
333
00:26:03,354 --> 00:26:04,563
शुक्र है कि मर गया।
334
00:26:05,356 --> 00:26:08,401
उसने 15 साल के फ़ुटबॉल खिलाड़ी को लेकर
मुझे धोखा दिया।
335
00:26:08,484 --> 00:26:09,944
जॉनी 19 साल का था।
336
00:26:10,361 --> 00:26:11,946
वही बकवास।
337
00:26:12,863 --> 00:26:13,823
उसने छोड़ दिया।
338
00:26:14,490 --> 00:26:16,325
कभी बच्चे का खर्चा नहीं दिया,
339
00:26:16,409 --> 00:26:18,953
और लोग ऐसे पेश आ रहे हैं
जैसे वह कोई सूरमा हो
340
00:26:19,036 --> 00:26:20,955
और मैं कोई बुरी इंसान हूँ।
341
00:26:21,038 --> 00:26:23,958
मुझे नहीं लगता
कि तुम बुरी इंसान हो, केली।
342
00:26:24,041 --> 00:26:27,253
पर हमें अपने और डेल के बीच
इन मैसेज के बारे में बताओ
343
00:26:27,336 --> 00:26:32,008
जहाँ वह कह रहा है,
"मुख मैथुन करोगी तो उसे खत्म कर दूँगा।"
344
00:26:32,091 --> 00:26:33,467
वह एक मज़ाक था।
345
00:26:34,510 --> 00:26:37,555
कि मुख मैथुन के बदले में
किसी को मार डालेगा?
346
00:26:37,638 --> 00:26:38,973
मेरा मज़ाक का तरीका है।
347
00:26:39,056 --> 00:26:40,850
बस भी करो, केली।
348
00:26:40,933 --> 00:26:43,269
तुम्हें पता है कि यह ठीक नहीं है।
349
00:26:43,352 --> 00:26:46,314
मेरे सामने तीन बहुत ही हिंसक हत्याएँ हैं,
350
00:26:46,397 --> 00:26:49,275
और अभी तक,
तुम्हारा नाम तीनों से जुड़ा हुआ है।
351
00:26:49,942 --> 00:26:51,110
मुझे गणित पसंद नहीं।
352
00:26:51,193 --> 00:26:53,487
अगर नहीं बताओगी तो मैं कुछ नहीं कर पाऊँगी।
353
00:26:54,071 --> 00:26:56,574
मैं मुफ़्त में डेल के साथ
मुख मैथुन करती थी।
354
00:26:57,575 --> 00:26:59,201
उसने मेरे लिए कुछ नहीं किया।
355
00:26:59,952 --> 00:27:03,164
वह बस किशोर लड़कियों के लिए
कुछ-कुछ किया करता था।
356
00:27:03,247 --> 00:27:06,250
हैलो। पता है, हाल ही में,
मैं गायब थी, पर...
357
00:27:06,334 --> 00:27:07,209
माफ़ करना
358
00:27:07,376 --> 00:27:10,629
अगर तुम कॉलेज का पहला साल पूरा करके
लौटी हो और गर्मियों का
359
00:27:10,713 --> 00:27:13,090
मज़ा लेने को तैयार हो,
तुम्हारे करीबी दोस्त
360
00:27:13,174 --> 00:27:17,136
और उसके फ़ुटबॉल कोच प्रेमी को
बेरहमी से मारा गया हो और दोस्त का सिर
361
00:27:17,219 --> 00:27:20,431
अलग कर दिया गया हो
और सिर न मिला हो तो एक उंगली नीचे करो।
362
00:27:20,514 --> 00:27:21,390
पागलपन है...
हिम्मत रखो
363
00:27:21,474 --> 00:27:26,020
पर फिर, उन्हें वह उसी रात मिलता है
जिस रात तुम्हारे शहर का
364
00:27:26,103 --> 00:27:29,940
एक बेईमान इंसान,
स्लशी मशीन में मर जाता है।
365
00:27:30,274 --> 00:27:33,652
और फिर, तुम्हारी पक्की सहेली की
जुड़वाँ बहन
366
00:27:33,736 --> 00:27:37,907
जो एक साल से लापता थी,
वह समंदर में मृत पाई जाती है।
367
00:27:38,407 --> 00:27:42,745
और अब, तुम उसके क्रियाकर्म में जाने
और श्रद्धांजलि देने के लिए तैयार होती हो,
368
00:27:43,496 --> 00:27:44,705
और एहसास होता है...
369
00:27:46,707 --> 00:27:51,379
ज़िंदगी कीमती है,
और दोस्ती की कदर करनी चाहिए।
370
00:27:52,671 --> 00:27:55,174
क्योंकि कुछ नहीं पता कि आगे क्या होगा।
371
00:27:58,427 --> 00:28:02,515
पर इस समय, तुम बहुत शुक्रगुज़ार हो
कि तुम ज़िंदा हो।
372
00:28:05,810 --> 00:28:07,812
कहानी के लिए लाइक या कमेंट करो।
373
00:28:09,397 --> 00:28:12,066
पिछले कुछ टेक से काफ़ी अच्छा जोश है।
374
00:28:12,566 --> 00:28:15,236
तुम डालती रहोगी तो अच्छा रहेगा।
375
00:28:15,319 --> 00:28:18,322
कई लोग तुम्हें पसंद करते हैं।
साथ देना चाहते हैं।
376
00:28:21,200 --> 00:28:22,034
शुक्रिया।
377
00:28:23,953 --> 00:28:26,580
और फ़िल्टर फ़्लैशबैक में मददगार साबित हुआ।
378
00:28:27,039 --> 00:28:29,041
मिस मार्गो, आपके लिए है।
379
00:28:30,209 --> 00:28:31,836
लैंडलाइन पर कौन फ़ोन करता है?
380
00:29:05,411 --> 00:29:07,246
- तुम जल्दी आ गए।
- पता है।
381
00:29:08,122 --> 00:29:09,957
मैं बस माफ़ी माँगना चाहता था।
382
00:29:24,346 --> 00:29:25,639
मैंने सब गड़बड़ कर दी।
383
00:29:29,185 --> 00:29:30,394
उस रात।
384
00:29:31,353 --> 00:29:34,106
मैंने जो भी किया, गलत था। और अब,
385
00:29:34,565 --> 00:29:35,983
काश कि तुम्हें बता देता।
386
00:29:38,694 --> 00:29:41,780
माफ़ करना, एलिसन।
मैं तुमसे प्यार करता हूँ।
387
00:29:46,118 --> 00:29:47,286
तुम्हें कैसे पता?
388
00:29:50,998 --> 00:29:52,541
मुझे हमेशा से पता था।
389
00:29:54,251 --> 00:29:55,878
और मैंने बस सब गड़बड़ कर दी।
390
00:29:55,961 --> 00:29:58,005
अब बस करोगे?
391
00:29:58,547 --> 00:30:01,008
खुद को और बाकियों को दोष देना बंद करो,
392
00:30:01,091 --> 00:30:02,718
और कमीनों की तरह पेश आना भी।
393
00:30:03,177 --> 00:30:05,095
तुम कभी कमीने नहीं थे, डिलन।
394
00:30:05,179 --> 00:30:07,848
हम सब फ़ैसले लेते हैं।
लोगों को चोट पहुँचती है।
395
00:30:07,932 --> 00:30:10,601
तो उसे भूल जाओ और ज़िंदगी में आगे बढ़ो।
396
00:30:12,520 --> 00:30:13,479
अगर तुम सच में
397
00:30:13,562 --> 00:30:17,191
एलिसन को जानते, तो यह भी जानते
कि अगर वह यहाँ होती तो क्या कहती।
398
00:30:22,321 --> 00:30:25,449
- क्या कर रही हो?
- झींगा मछली गर्म कर रही हूँ।
399
00:30:25,533 --> 00:30:29,745
यह सलाद है। मेयोनेज़ वाला।
आधे शहर को ज़हर दे दोगी।
400
00:30:30,246 --> 00:30:32,581
ऐसे ख़ुशनुमा सपने मत दिखाओ।
401
00:30:32,665 --> 00:30:33,916
हैलो, चीफ़।
402
00:30:34,500 --> 00:30:37,545
- देखो किसने पैंट पहनी है।
- तुमसे मिलकर अच्छा लगा।
403
00:30:37,628 --> 00:30:40,714
किसी ने केली के घर में पत्थर फेंका,
आपने कुछ नहीं किया।
404
00:30:40,798 --> 00:30:43,884
- वह रपट न लिखवाए तो कुछ नहीं कर सकती।
- हैरल्ड से कहोगे
405
00:30:43,968 --> 00:30:47,721
- कि ठंडी झींगा मछली किसी को पसंद नहीं?
- आज नहीं, कोर्टनी। प्लीज़।
406
00:30:50,933 --> 00:30:53,852
ए। तुम कैसे हो?
407
00:30:54,687 --> 00:30:55,980
मुझे खुशी है कि तुम आई।
408
00:30:57,189 --> 00:31:01,151
हैलो, चीफ़। वैसे कोई आपात स्थिति नहीं है,
409
00:31:01,235 --> 00:31:04,655
पर केली के साथ आपकी मुलाकात की नकल
टाइप कर रहा था,
410
00:31:04,738 --> 00:31:08,325
और मैंने उसे डेल के बैंक विवरण से
मिलाने का सोचा,
411
00:31:08,409 --> 00:31:10,828
और मुझे नहीं लगता कि
केली क्राफ़्ट कातिल है।
412
00:31:10,911 --> 00:31:15,207
हाल ही में ओन्लीफ़ैन्स खाते से डेल को भेजे
413
00:31:16,834 --> 00:31:18,836
कुछ बिटकॉइन विवरण का पता लगाया।
414
00:31:19,336 --> 00:31:23,591
और मुझे पक्का यकीन है कि यह खाता
उस मुरदा लड़की का है जो हमें कल मिली।
415
00:31:35,894 --> 00:31:37,104
आज रात कोशिश करोगी?
416
00:31:38,147 --> 00:31:40,107
ग्रैजुएशन की रात है न?
417
00:31:41,150 --> 00:31:43,319
कॉनर डैवेनपोर्ट कैसा रहेगा?
418
00:31:43,402 --> 00:31:44,236
नहीं।
419
00:31:44,320 --> 00:31:47,031
कॉनर अच्छा है।
नासमझों वाला जोश नज़र आता है।
420
00:31:47,114 --> 00:31:48,824
तुम्हारे लिए यह अच्छा लगता है।
421
00:31:48,907 --> 00:31:51,535
बस भी करो। नहीं, वह ठीक नहीं है।
422
00:31:53,579 --> 00:31:55,914
और कोई चारा नहीं है।
423
00:31:56,707 --> 00:31:58,709
और कोई है भी नहीं।
424
00:32:00,919 --> 00:32:02,129
हाँ, शायद।
425
00:32:04,340 --> 00:32:05,758
झकास। तुम्हें टैग करूँ?
426
00:32:05,841 --> 00:32:06,675
तुम्हारी मर्ज़ी।
427
00:32:07,801 --> 00:32:11,138
कॉनर, हैलो।
मुझे यह प्यारा सा चेहरा बड़ा याद आएगा।
428
00:32:22,316 --> 00:32:23,609
मुझे अफ़सोस है।
429
00:32:24,485 --> 00:32:25,861
आने का शुक्रिया।
430
00:32:31,200 --> 00:32:33,702
चाहे जो भी हो जाए, मैं तुम्हारे साथ हूँ।
431
00:32:34,620 --> 00:32:38,040
- तुमसे प्यार है, लेनन।
- शुक्रिया, मार्गो।
432
00:32:46,423 --> 00:32:48,842
कम से कम, अब एलिसन तकलीफ़ में नहीं है।
433
00:32:55,349 --> 00:32:56,266
ए।
434
00:32:57,059 --> 00:32:59,645
हैलो? किसी ने ज़्यादा नशा कर लिया क्या?
435
00:32:59,728 --> 00:33:03,941
क्या? नहीं। तुम्हें पता है कि एक
सनकी कातिल खुलेआम घूम रहा है?
436
00:33:04,024 --> 00:33:07,945
अच्छा, पर हम क्रियाकर्म पर हैं,
और तुम बिल्कुल इज़्ज़त नहीं दिखा रही।
437
00:33:08,028 --> 00:33:10,698
मुझे फ़र्क नहीं पड़ता।
मुझे डिलन नहीं मिल रहा।
438
00:33:10,781 --> 00:33:13,784
ज़रूर दुखी और गुस्से में कहीं बैठा होगा।
439
00:33:13,867 --> 00:33:15,744
- मैं उसे ढूँढ़ने जाती हूँ।
- क्या--
440
00:33:17,705 --> 00:33:21,917
असली फ़रिश्ता जन्नत चला गया,
पर अब, एलिसन तुम्हारे साथ भी है।
441
00:33:29,842 --> 00:33:31,844
मैं... मैं अभी आया।
442
00:33:41,603 --> 00:33:42,604
हैलो, राइ।
443
00:33:45,858 --> 00:33:47,693
आप यहाँ क्या कर रही हैं?
444
00:33:48,318 --> 00:33:52,614
छुप-छुपकर सिगरेट पीनी पड़ती है,
अब जब ब्रूस ने चारों ओर कैमरे लगा दिए हैं।
445
00:33:52,698 --> 00:33:54,950
हमेशा कोर्टनी को तंग करने की कोशिश में।
446
00:33:55,033 --> 00:33:57,578
हाँ। सुनिए, आपने डिलन को देखा है?
447
00:33:57,661 --> 00:34:00,581
पता है, इस सब के लिए
ऊपरी पैसे भी नहीं मिलेंगे?
448
00:34:00,664 --> 00:34:03,500
साला हैरल्ड मुझे बस परेशान किए जा रहा है।
449
00:34:03,834 --> 00:34:05,252
नहीं। यह ठीक नहीं है।
450
00:34:06,837 --> 00:34:10,549
- अच्छा, मुझे डिलन को ढूँढ़ना है।
- रुको। अपनी माँ की मदद करोगी?
451
00:34:17,473 --> 00:34:18,640
शुक्रिया, राइराइ।
452
00:34:19,725 --> 00:34:20,976
बढ़िया बच्ची हो।
453
00:34:30,903 --> 00:34:32,821
कैसे हो, जान?
454
00:34:34,656 --> 00:34:39,077
पता है कि मुश्किल है, पर यकीन मानो,
यह बात यहीं खत्म नहीं हुई।
455
00:34:39,495 --> 00:34:41,497
तुम्हारी आत्माएँ दोबारा मिलेंगी।
456
00:34:43,874 --> 00:34:47,586
मुझे माफ़ करना। मैं बस बताना चाहती हूँ
कि मार्गो और कार्ल और मैं
457
00:34:47,669 --> 00:34:50,255
हमेशा तुम्हारे साथ हैं।
तुम परिवार का हिस्सा हो।
458
00:34:50,339 --> 00:34:51,673
शुक्रिया, मे।
459
00:34:58,222 --> 00:35:03,560
सीधे क्रियाकर्म से पेश कर रही हूँ।
और, दोस्तो, बहुत ही दुख की बात है।
460
00:35:04,353 --> 00:35:07,064
तो, मैं बस इतना ही कहना चाहती थी कि
461
00:35:07,731 --> 00:35:11,568
यह हर उस इंसान के लिए है
जिसे हमने खोया। आपकी आत्मा को शांति मिले।
462
00:35:15,155 --> 00:35:17,908
मैं बिल्कुल इज़्ज़त नहीं दिखा रही?
463
00:35:17,991 --> 00:35:19,535
यह एक श्रद्धांजलि थी।
464
00:35:20,661 --> 00:35:24,790
घबराओ मत। मैंने उस
उदास लड़के को समंदर किनारे देखा।
465
00:35:28,418 --> 00:35:30,587
- तुम कहाँ चली?
- शौचालय।
466
00:35:30,671 --> 00:35:35,092
यहाँ आने से पहले, मैंने ढेर सारा
लाल मिर्च और शहद वाला पानी पीया।
467
00:35:42,349 --> 00:35:43,725
शायद तुम्हें जाना चाहिए।
468
00:35:57,239 --> 00:36:00,409
- शायद मुझे दरवाज़ा बंद करना चाहिए था।
- क्यों?
469
00:36:00,492 --> 00:36:02,494
तुम चाहती थी कि मैं देखूँ।
470
00:36:02,870 --> 00:36:05,080
मतलब, तुमने सब कुछ रिकार्ड किया।
471
00:36:05,163 --> 00:36:07,666
नया कुछ नहीं है,
संभोग करके पैसे कमा रही हूँ।
472
00:36:07,749 --> 00:36:11,503
यह बहुत ही अजीब बात है। तुम्हारे लिए भी।
473
00:36:12,087 --> 00:36:15,507
चद्दरें साफ़ कर दूँगी, ठीक है?
वैसे भी, उसका खून नहीं निकला।
474
00:36:16,425 --> 00:36:18,635
हालांकि उसके लिए पहली बार था।
475
00:36:21,555 --> 00:36:24,725
तुम एकदम विलनेल जैसी हो। मुझसे तो--
476
00:36:24,808 --> 00:36:28,061
इसे तो ध्यान खींचना भी नहीं कहते।
477
00:36:28,145 --> 00:36:29,229
अच्छा।
478
00:36:29,855 --> 00:36:31,732
मार्गो के साथ उपचार का समय है।
479
00:36:33,150 --> 00:36:34,443
चलो, मुझे पढ़ो।
480
00:36:34,526 --> 00:36:36,904
तुम यह हर बार करती हो।
481
00:36:36,987 --> 00:36:39,948
लोगों को दुख पहुँचाती हो,
फिर मज़ाक में टाल देती हो।
482
00:36:40,032 --> 00:36:41,909
यह बिल्कुल भी मज़ाक नहीं है।
483
00:36:43,744 --> 00:36:45,829
मैंने अपने थेरेपिस्ट से बात की,
484
00:36:45,913 --> 00:36:49,499
और मैं समझती हूँ
कि कमज़ोर होना कितना मुश्किल होता है।
485
00:36:49,583 --> 00:36:53,045
तुम्हारी माँ के साथ जो हुआ,
उसके चलते उन्हें समझ में आता है।
486
00:36:53,128 --> 00:36:56,882
मेरी माँ मर चुकी हैं, और मुझे संभोग करना
अच्छा लगता है। यही बात है।
487
00:36:57,799 --> 00:36:59,968
पता है तुम्हारी बातें कितनी बेकार हैं?
488
00:37:00,385 --> 00:37:02,387
मैं समझती हूँ, ठीक है?
489
00:37:02,471 --> 00:37:06,433
तुम्हें डर है कि मैं यूएससी जाकर
तुम्हें भूल जाऊँगी।
490
00:37:06,516 --> 00:37:09,978
हे भगवान! मार्गो, समझती हूँ
कि तुम्हारे लिए समझना मुश्किल है,
491
00:37:10,062 --> 00:37:12,606
पर हर बात तुम्हें लेकर नहीं हो सकती।
492
00:37:13,315 --> 00:37:14,650
मैं बस मस्ती कर रही थी।
493
00:37:15,233 --> 00:37:19,071
तो तुम्हारी बहन ने जिसे हमेशा चाहा,
तुम उसके साथ सो गई।
494
00:37:19,154 --> 00:37:21,365
मेरे बिस्तर में। और उसे रिकार्ड भी किया।
495
00:37:21,907 --> 00:37:22,783
मस्ती के लिए?
496
00:37:22,866 --> 00:37:25,786
तुम्हें समझ नहीं आता
कि यह कितने पागलपन की बात है?
497
00:37:25,869 --> 00:37:29,247
मैं हमेशा गड़बड़ करती हूँ।
इस सब का कोई मतलब नहीं है।
498
00:37:29,331 --> 00:37:31,833
- मुझे यकीन नहीं होता।
- मुझे फ़र्क नहीं पड़ता।
499
00:37:32,709 --> 00:37:36,797
तुम मुझसे चाहे जितना दूर हो जाओ,
पर मैं तुम्हें जानती हूँ।
500
00:37:38,090 --> 00:37:40,592
मुझे पता है कि तुम मुझे चाहती हो,
501
00:37:42,594 --> 00:37:44,137
और मैं भी तुम्हें चाहती हूँ।
502
00:37:45,555 --> 00:37:46,890
अगर तुम मुझे जानती,
503
00:37:46,974 --> 00:37:50,352
तो समझती कि
मुझे तुम्हारी ज़रा भी परवाह नहीं।
504
00:38:07,411 --> 00:38:10,163
- क्या कर रही हो?
- कुछ नहीं।
505
00:38:16,211 --> 00:38:18,380
हैरल्ड सबसे अच्छा रेड वेल्वेट बनाता है।
506
00:38:23,468 --> 00:38:25,137
कीटो तो बिल्कुल नहीं।
507
00:38:29,182 --> 00:38:31,685
मैं बस... माफ़ी माँगना चाहती थी।
508
00:38:31,768 --> 00:38:32,978
मुझसे?
509
00:38:33,061 --> 00:38:35,689
तुमने हमेशा मेरा साथ दिया। और...
510
00:38:36,732 --> 00:38:40,235
और पता नहीं मुझे क्या हो गया था
पर मैंने...
511
00:38:40,318 --> 00:38:42,362
मैंने बहुत गड़बड़ की।
512
00:38:45,866 --> 00:38:47,492
मुझे... मुझे माफ़ कर दो।
513
00:39:18,774 --> 00:39:21,818
दखल देने की माफ़ी चाहूँगा।
मैं तुम्हें ढूँढ़ रहा था।
514
00:39:22,652 --> 00:39:23,987
आपने मुझे ढूँढ़ लिया।
515
00:39:26,198 --> 00:39:28,033
अलविदा कहने को तैयार हो?
516
00:39:36,708 --> 00:39:37,542
हाँ।
517
00:40:44,651 --> 00:40:46,945
ओ.जी. क्रू
एलिसन - मैं कहीं नहीं गई
518
00:40:55,829 --> 00:40:59,166
क्या हो रहा है? क्या बात है?
519
00:41:10,010 --> 00:41:13,638
पीछे हट जाइए। सभी पीछे हो जाइए।
520
00:41:20,187 --> 00:41:21,396
धत् तेरी।
521
00:41:43,627 --> 00:41:44,461
बाप रे!
522
00:41:48,423 --> 00:41:50,133
मैं इसे साफ़ नहीं करूँगी।
523
00:44:05,101 --> 00:44:07,103
संवाद अनुवादक परवीन कौर शोम
524
00:44:07,187 --> 00:44:09,189
रचनात्मक पर्यवेक्षक
सुहास चव्हाण