1
00:00:09,385 --> 00:00:11,804
आई नो वॉट यू डिड लास्ट समर
2
00:00:41,625 --> 00:00:44,587
बारह घंटे पहले...
3
00:01:24,251 --> 00:01:25,461
उसे पकड़ो!
4
00:02:29,817 --> 00:02:30,860
धत्।
5
00:02:44,707 --> 00:02:46,458
मैं निकल आई
6
00:02:52,006 --> 00:02:53,173
भगवान का शुक्र है।
7
00:02:59,305 --> 00:03:00,264
सत्यानाश!
8
00:03:10,149 --> 00:03:12,484
धत्।
9
00:03:13,777 --> 00:03:14,653
धत्।
10
00:03:32,671 --> 00:03:33,547
सत्यानाश।
11
00:04:22,346 --> 00:04:23,389
राइली
मोबाइल
12
00:04:24,598 --> 00:04:27,559
हैलो। आर्थर मैनी का चेहरा कुचलने वाला है।
13
00:04:27,643 --> 00:04:28,769
चलो, मैनी!
14
00:04:28,852 --> 00:04:32,398
-कमाई करनी भी ज़रूरी है।
- माँ, प्लीज़, माँ।
15
00:04:32,982 --> 00:04:34,274
जान, सुन रही हो?
16
00:04:34,358 --> 00:04:37,695
माँ, मुझे आपकी मदद चाहिए।
17
00:04:38,320 --> 00:04:39,613
गलती से नंबर लग गया।
18
00:04:40,239 --> 00:04:41,407
उसे मार डालो!
19
00:04:41,490 --> 00:04:42,825
हड्डी पसली एक कर दो!
20
00:04:42,908 --> 00:04:44,326
उसे मुझे 50 देने पड़ेंगे।
21
00:06:07,493 --> 00:06:10,162
हैलो! मुझे लगा कि शायद तुम कहीं फँस गई।
22
00:06:10,245 --> 00:06:12,539
अगले साल, मेरे बाद किसकी फ़िक्र करोगे?
23
00:06:12,623 --> 00:06:13,791
खुद की।
24
00:06:16,585 --> 00:06:19,963
डैनियल जॉनस्टन सुनने को लेकर
मुझे और कौन तंग करेगा?
25
00:06:20,047 --> 00:06:23,425
बस भी करो, सब जानते हैं
कि तुम गंभीर और तुनकमिज़ाज हो।
26
00:06:24,259 --> 00:06:25,260
हैलो।
27
00:06:32,684 --> 00:06:33,811
शर्मा रही है।
28
00:06:42,444 --> 00:06:44,154
इन्हें पेशाब करते भी देखना है?
29
00:06:44,238 --> 00:06:45,614
तुम बड़ी घटिया हो।
30
00:06:45,697 --> 00:06:49,118
यह तो तुम दूसरी क्लास से जानते हो।
चलो, चलकर उछलते हैं।
31
00:07:17,312 --> 00:07:18,522
राइ!
32
00:07:20,566 --> 00:07:22,818
कॉफ़ी की महक क्यों नहीं आ रही?
33
00:07:23,569 --> 00:07:24,570
राइ!
34
00:07:30,367 --> 00:07:33,078
जन्म लेते समय
तुमने मेरी योनि का जो हाल किया,
35
00:07:33,162 --> 00:07:36,623
कम से कम, तुम कॉफ़ी तो बना ही सकती हो।
36
00:07:52,014 --> 00:07:54,224
कल रात तुम्हारी जैकेट ली थी।
37
00:07:54,308 --> 00:07:59,104
किसी कमीनी ने शराब के नशे में
मुझ पर वाइन गिरा दी, मेरी गलती नहीं है।
38
00:08:03,275 --> 00:08:04,401
राइ?
39
00:08:09,823 --> 00:08:11,992
चलो, कल रात किसी की तो किस्मत अच्छी रही।
40
00:08:36,183 --> 00:08:37,643
फ़्रेड फ़िलिप्स
41
00:08:37,726 --> 00:08:41,230
मुझे जवाब क्यों नहीं दे रही?
लेनन, मैं तुम्हें आगाह कर रहा हूँ
42
00:08:50,030 --> 00:08:51,156
कोई नया यार है क्या?
43
00:08:54,993 --> 00:08:58,121
बस फ़्रेड फ़िलिप्स नाम का एक बंदा है।
44
00:08:59,706 --> 00:09:02,334
इस सदी की सबसे अच्छी पंथ शादी में सहबाला।
45
00:09:02,417 --> 00:09:05,754
मतलब, उस ज़माने में क्लेरा काफ़ी हसीन थी,
पर तुम्हारे पिता,
46
00:09:05,837 --> 00:09:07,297
उनका तो जवाब ही नहीं।
47
00:09:07,381 --> 00:09:09,841
काश कि तुम्हारी यह बात न सुनी होती।
48
00:09:09,925 --> 00:09:11,051
माफ़ करना।
49
00:09:12,010 --> 00:09:15,097
तुम्हें लगता है कि
वे अभी भी एक-दूजे को चाहते होंगे?
50
00:09:16,223 --> 00:09:17,975
वह उस पुलिसवाली के साथ हैं।
51
00:09:18,058 --> 00:09:21,186
तुम्हें पता होना चाहिए कि साथ सोना
प्यार करना नहीं होता।
52
00:09:21,270 --> 00:09:25,816
ज़ाहिर है। हाँ, मेरे लिए है, पर...
मतलब, पापा की उम्र हो गई है।
53
00:09:26,817 --> 00:09:28,068
बस कह रही हूँ।
54
00:09:28,902 --> 00:09:31,780
शायद उसी वजह से क्लेरा सभी को मार रही है।
55
00:09:31,863 --> 00:09:35,367
अपने सच्चे प्यार का बदला लेने
जिसकी बेटी नहीं रही।
56
00:09:36,118 --> 00:09:40,580
मेरे पापा की कई परेशानियाँ हैं,
पर वह ऐसा बिल्कुल नहीं चाहेंगे।
57
00:09:41,206 --> 00:09:44,918
पक्का? मुझे पता है कि तुम उनकी चहेती हो,
58
00:09:46,128 --> 00:09:48,130
पर एलिसन भी उनकी बेटी थी।
59
00:09:51,675 --> 00:09:53,969
हाँ, पर मैं उनसे यह पूछ नहीं सकती।
60
00:09:54,052 --> 00:09:57,222
तुम्हें सहबाले से पूछना चाहिए।
61
00:09:57,306 --> 00:10:00,642
पता करो कि क्या क्लेरा सनकी,
कत्ल करने वाली है या नहीं।
62
00:10:00,726 --> 00:10:02,144
यही शब्द इस्तेमाल मत करना।
63
00:10:02,269 --> 00:10:06,690
हाँ, शायद, पर मैं इसे फ़ेसबुक
या इंस्टाग्राम पर नहीं ढूँढ़ सकती, या...
64
00:10:07,274 --> 00:10:08,567
लिंक्डइन पर ढूँढ़ा?
65
00:10:09,443 --> 00:10:11,653
बूढ़े लोग वही इस्तेमाल करते हैं।
66
00:10:16,742 --> 00:10:18,201
तुम्हारा जवाब नहीं।
67
00:10:19,369 --> 00:10:21,455
डिलन से कितनी ज़्यादा समझदार हूँ न?
68
00:10:21,538 --> 00:10:24,458
फ़्रेड फ़िलिप्स - प्रमुख कूटनीति अफ़सर
एवं वैश्विक संचार
69
00:10:26,460 --> 00:10:29,629
हैलो, मार्गो, लेनन यहाँ है?
वह अपना फ़ोन नहीं उठा रही।
70
00:10:29,713 --> 00:10:31,923
क्योंकि वह आपसे बात नहीं करना चाहती।
71
00:10:32,674 --> 00:10:36,094
एतराज़ न हो तो,
मैं यह उसके मुँह से सुनना चाहूँगा।
72
00:10:36,178 --> 00:10:37,304
एतराज़ है।
73
00:10:40,098 --> 00:10:40,974
ए!
74
00:10:42,976 --> 00:10:44,227
कोई परेशानी है?
75
00:10:45,687 --> 00:10:47,981
बिल्कुल नहीं। मुझे बस लेनन से बात करनी है।
76
00:10:48,065 --> 00:10:50,150
मैंने इनसे कहा कि यह सही वक्त नहीं है।
77
00:10:58,492 --> 00:10:59,534
फ़ोन करने को कहोगी?
78
00:11:24,810 --> 00:11:26,103
डिलन!
79
00:11:30,273 --> 00:11:32,025
हैना!
80
00:11:39,282 --> 00:11:42,661
कौन सी दुकान पर व्यवसाय का समय नहीं होता?
81
00:11:56,466 --> 00:11:57,509
यह क्या--
82
00:11:58,510 --> 00:12:00,887
धत्!
83
00:12:01,680 --> 00:12:04,683
- ऐसे चोरी से नहीं आना चाहिए।
- आपको कुछ चाहिए?
84
00:12:06,393 --> 00:12:09,646
- मेरी माँएँ योगा करने गई हैं।
- हाँ, बिल्कुल।
85
00:12:09,729 --> 00:12:10,939
तो, तुम और राइली?
86
00:12:11,606 --> 00:12:15,694
अब तुम्हें उससे रिश्ता बना लेना चाहिए।
तुम्हारी गाड़ी में सो रही है क्या?
87
00:12:19,531 --> 00:12:20,907
राइली यहाँ नहीं है।
88
00:12:20,991 --> 00:12:22,617
तो फिर वह कहाँ है?
89
00:12:23,785 --> 00:12:24,744
मुझे नहीं पता।
90
00:12:28,290 --> 00:12:29,416
मैं तो बस...
91
00:12:32,377 --> 00:12:34,129
आपने आखिरी बार उसे कहाँ देखा था?
92
00:12:41,052 --> 00:12:43,513
मैं वापस गया और मुझे हैरल्ड और
93
00:12:43,597 --> 00:12:47,225
अफ़सर क्रूज़ की कपाल गुहा में
उन्हीं मकड़ियों के निशान मिले।
94
00:12:47,309 --> 00:12:50,604
हमेशा की तरह, डग ने ठीक कहा था।
हमारे बीच कोई कातिल है।
95
00:12:51,480 --> 00:12:54,107
- जो भी हो।
- शुक्रिया, वेड।
96
00:12:54,191 --> 00:12:56,776
और किसी भी शिकार व्यक्ति से
कोई संबंध नहीं?
97
00:12:56,860 --> 00:13:00,363
गैर-मूलनिवासी मकड़ियाँ पालने वाले लोग
कम ही होंगे।
98
00:13:00,447 --> 00:13:02,365
रुक जाइए! आप वहाँ नहीं जा सकतीं।
99
00:13:02,449 --> 00:13:05,285
- मेरे आदेश का उल्लंघन किया।
- छोड़ो! मेरी बच्ची कहाँ है?
100
00:13:05,368 --> 00:13:07,329
आप अभी न गईं तो गिरफ़्तार करूँगा।
101
00:13:07,412 --> 00:13:10,081
स्कूल में मुझे पीटने के लिए
इसे गिरफ़्तार करो।
102
00:13:10,165 --> 00:13:12,083
मैंने तुम्हें नहीं पीटा। सब ठीक है।
103
00:13:12,167 --> 00:13:13,502
- समझ गया।
- क्या बात है?
104
00:13:13,585 --> 00:13:18,465
मेरी बच्ची को छोड़ दो, वरना तुमने उसे
जो फ़ोन किया, उसके लिए मुकदमा कर दूँगी।
105
00:13:18,548 --> 00:13:20,175
राइली हमारी हिरासत में नहीं है।
106
00:13:20,258 --> 00:13:23,053
बस बूढ़ी मिसेज़ ग्रेंजर हैं।
अपनी अश्लीलता के लिए।
107
00:13:23,136 --> 00:13:25,305
- तो फिर वह कहाँ है?
- तुमने उसे फ़ोन किया?
108
00:13:25,388 --> 00:13:28,433
हाँ, मे, मैं बेवकूफ़ नहीं हूँ।
उसने जवाब नहीं दिया।
109
00:13:28,517 --> 00:13:30,310
वह ठीक ही होगी।
110
00:13:30,393 --> 00:13:32,646
उसकी उम्र में, हम भी रात भर बाहर रहते थे।
111
00:13:32,729 --> 00:13:35,774
कुछ दिनों बाद आना, हम रपट दर्ज करेंगे।
112
00:13:37,150 --> 00:13:40,403
तो, दिमाग के अलावा,
ये मकड़ियाँ क्या खाती हैं?
113
00:13:40,487 --> 00:13:42,572
मेरी बच्ची लापता है!
114
00:13:42,656 --> 00:13:45,575
शायद पिरमिड्स गई हो।
कार्ल ने बताया कि कमाल की जगह है।
115
00:13:45,659 --> 00:13:49,746
राइली को सर्फ़िंग बिल्कुल नहीं आती।
तुम्हें जाकर उसे ढूँढ़ना होगा।
116
00:13:49,829 --> 00:13:51,957
हम 48 घंटों तक कुछ नहीं कर सकते।
117
00:13:52,040 --> 00:13:53,708
वह मर भी सकती है।
118
00:13:53,792 --> 00:13:56,419
एक कातिल खुलेआम घूम रहा है
जिसे तुमने पकड़ा नहीं।
119
00:13:56,503 --> 00:13:58,922
कातिल आकर्षक पुरुषों का शिकार करता है।
120
00:13:59,005 --> 00:14:00,882
वह ठीक ही होगी, कोर्टनी।
121
00:14:00,966 --> 00:14:02,467
हम नज़र रखेंगे।
122
00:14:03,510 --> 00:14:05,929
भाड़ में जाओ, लायला।
मैं खुद उसे ढूँढ़ लूँगी।
123
00:14:07,430 --> 00:14:11,059
अगर किसी ने मेरी बच्ची को कुछ किया,
सब दुआ करोगे कि मर गए होते।
124
00:14:14,604 --> 00:14:17,148
माफ़ी चाहती हूँ। मकड़ियों पर लगो।
125
00:14:17,691 --> 00:14:20,068
पालतू जानवरों और अक्वेरियम की दुकानों पर
126
00:14:20,151 --> 00:14:23,697
फ़ोन करके पता करते हैं
अगर कोई लगातार खिलाने वाले कीड़े लेता है।
127
00:14:23,780 --> 00:14:24,948
हाँ, मैडम।
128
00:14:32,581 --> 00:14:35,000
तुम्हें देख रही हूँ, कभी यह रूप नहीं देखा।
129
00:14:35,083 --> 00:14:37,043
- तुम नशे में हो।
- और सच भी कह रही हूँ।
130
00:14:37,711 --> 00:14:40,088
गर्व से अपनी छाती दिखाओ।
131
00:14:40,171 --> 00:14:42,215
डिलन को तुम्हारा असली रूप दिखाते हैं।
132
00:14:42,299 --> 00:14:44,634
- क्यों?
- पता चले कि उससे क्या छूट रहा है।
133
00:14:51,224 --> 00:14:52,517
वह अब तुम्हें देख रहा है।
134
00:15:07,907 --> 00:15:08,908
आओ नाचो।
135
00:15:10,452 --> 00:15:12,704
तुम एकदम अच्छी नहीं लग रही।
136
00:15:14,164 --> 00:15:17,500
यार, माफ़ करना।
तुम्हें चाहती हूँ, इसलिए कह रही हूँ।
137
00:15:19,502 --> 00:15:21,630
पता है। शुक्रिया।
138
00:15:32,223 --> 00:15:34,184
यकीन नहीं होता कि उसे वहाँ छोड़ आए।
139
00:15:34,267 --> 00:15:37,145
- मुझे लगा कि तुम्हारे साथ थी।
- क्यों? तुम यार हो।
140
00:15:37,228 --> 00:15:38,813
- तुम ही उसे वहाँ ले गई।
- बस करो।
141
00:15:38,897 --> 00:15:41,066
बस करो, ठीक है? मैं भी पैदल घर गई।
142
00:15:41,149 --> 00:15:44,194
उसने मेसेज भेजा कि निकल गई।
सभी को लगा कि वह ठीक है।
143
00:15:44,694 --> 00:15:47,238
नशे का कारोबार करने के लिए
फ़ोन बंद किया होगा।
144
00:15:47,322 --> 00:15:50,617
- ताकि किसी को उसका पता न चले।
- वह किसी गिरोह का हिस्सा नहीं।
145
00:15:50,700 --> 00:15:52,661
कत्ल के बाद ही कातिल मैसेज भेजता है।
146
00:15:52,786 --> 00:15:54,996
पहले, जॉनी का वीडियो, फिर...
147
00:15:55,080 --> 00:15:57,499
हम सभी को उस घटिया
यौन टेप के बारे में पता है।
148
00:15:57,582 --> 00:15:59,793
हमें कोई लिखित संदेश नहीं मिला।
149
00:16:00,710 --> 00:16:01,920
यह अच्छा संकेत है।
150
00:16:02,003 --> 00:16:05,173
यह मानकर नहीं चल सकते कि
कोई सनकी कातिल मैसेज भेजेगा।
151
00:16:05,256 --> 00:16:06,966
उसे ढूँढ़ने की कोशिश करनी होगी।
152
00:16:09,469 --> 00:16:11,096
मुझे अकेला छोड़ दो।
153
00:16:12,681 --> 00:16:16,643
यह क्या, काइल? बहरे हो क्या?
मैने कहा मुझे अकेला छोड़ दो।
154
00:16:16,726 --> 00:16:20,397
तुम्हारी मुलाकात का समय है।
माँ ने बहाने मारने से मना किया है।
155
00:16:22,065 --> 00:16:24,401
धत्! मुझे इलाज के लिए जाना है।
156
00:16:24,859 --> 00:16:27,153
वादा करो कि समय-समय पर खबर दोगे।
157
00:16:28,071 --> 00:16:31,199
अगर हमारी राइराइ को कुछ हो गया,
तो पता नहीं क्या करूँगी।
158
00:16:41,042 --> 00:16:44,754
तो, तुम लिंप श्रिंप ट्रक में
खाना बनाते हो?
159
00:16:44,838 --> 00:16:47,298
हाँ, मेरा भाई उसे चलाता है।
160
00:16:48,717 --> 00:16:49,968
अच्छा।
161
00:16:51,720 --> 00:16:54,973
मुझे ऐसे किसी की तलाश है
जो थोड़ा और पेशेवर हो।
162
00:16:55,056 --> 00:16:56,224
आने का शुक्रिया।
163
00:16:57,100 --> 00:17:01,563
बाथरूम में एक सेल्फ़ी ले सकता हूँ?
जहाँ वे लोग मारे गए थे।
164
00:17:01,646 --> 00:17:04,691
- यार, एक सेल्फ़ी ही तो है।
- दफ़ा हो जाओ यहाँ से।
165
00:17:05,608 --> 00:17:07,193
यार, क्या बात है?
166
00:17:07,277 --> 00:17:09,028
तुमने कुछ किया था क्या?
167
00:17:09,112 --> 00:17:11,448
तुम इसे डालकर पता नहीं करना चाहोगे।
168
00:17:13,742 --> 00:17:16,619
बाथरूम में सेल्फ़ी नहीं,
अगर तुम वही सोच रहे हो।
169
00:17:16,703 --> 00:17:18,830
तुम्हें बाहर पेशाब करना चाहिए, बेवकूफ़।
170
00:17:18,913 --> 00:17:22,375
हैलो, कोर्टनी। माफ़ करना,
रेस्तरां खुला नहीं। जल्दी खुल जाएगा।
171
00:17:22,459 --> 00:17:24,669
मुझे अपने काम से कोई मतलब नहीं।
172
00:17:24,753 --> 00:17:28,840
मतलब, मुझे पैसे चाहिए,
पर मुझे राइली नहीं मिल रही।
173
00:17:28,923 --> 00:17:31,092
वह यहाँ नहीं है। तुमने उसे फ़ोन किया?
174
00:17:31,176 --> 00:17:34,345
हर कोई यही बात क्यों पूछ रहा है?
मैं बेवकूफ़ लगती हूँ?
175
00:17:34,429 --> 00:17:38,057
उसने जवाब नहीं दिया,
और तुम्हारी गर्लफ़्रेंड उसे नहीं ढूँढ़ेगी।
176
00:17:38,975 --> 00:17:42,395
राइली को कुछ नहीं हुआ होगा।
किशोर बच्चे इसी तरह पेश आते हैं।
177
00:17:42,479 --> 00:17:44,647
मुझे दिलासा मत दो। यह कोई मज़ाक नहीं।
178
00:17:45,398 --> 00:17:49,402
अपनी गर्लफ़्रेंड से कहो कि
मकड़ियों को छोड़, मेरी बेटी को ढूँढ़े।
179
00:17:50,278 --> 00:17:52,447
मुझे कुछ ठीक नहीं लग रहा।
180
00:17:53,072 --> 00:17:54,783
मेरी बात समझ रहे हो?
181
00:17:54,866 --> 00:17:57,786
बिल्कुल ठीक नहीं लग रहा।
जब आपका बच्चा मुसीबत में हो।
182
00:18:01,873 --> 00:18:05,001
लायला से बात करूँगा। अगर वह कुछ कर सके तो।
183
00:18:06,294 --> 00:18:08,421
मैं अपनी बच्ची को नहीं गँवा सकती।
184
00:18:08,505 --> 00:18:10,507
हाँ, यकीन मानो, मैं समझता हूँ।
185
00:18:11,424 --> 00:18:13,092
कम से कम तुम्हारे पास दूसरी थी।
186
00:18:21,935 --> 00:18:24,604
पापा - हमें बात करनी है - हैलो???
तुमसे प्यार है। फ़ोन करो
187
00:18:24,687 --> 00:18:25,855
राइली है?
188
00:18:26,940 --> 00:18:27,857
नहीं।
189
00:18:34,280 --> 00:18:35,740
तुम ठीक तो हो?
190
00:18:37,534 --> 00:18:38,576
सच में?
191
00:18:40,203 --> 00:18:42,747
हमारी ज़िंदगी ऐसी कब से बन गई?
192
00:18:45,542 --> 00:18:47,418
जब तुमने कहा था, "हमारे भविष्य
193
00:18:47,502 --> 00:18:50,922
"हमारी कल्पना से उज्ज्वल होंगे,"
तुम्हारा मतलब सड़क किनारे
194
00:18:51,005 --> 00:18:54,092
लोगों को ढूँढ़ना नहीं था
जब कातिल हमारे पीछे पड़ा हो।
195
00:18:54,217 --> 00:18:55,885
मैंने यह कब कहा था?
196
00:18:55,969 --> 00:18:57,512
विदाई भाषण में।
197
00:18:58,429 --> 00:19:00,515
अच्छा। हे भगवान, वह बहुत ही बेकार था।
198
00:19:01,891 --> 00:19:03,434
शायद मैं मरने लायक हूँ।
199
00:19:07,438 --> 00:19:09,607
ज़रूर इसकी ज़िंदगी भी बड़ी बेकार होगी।
200
00:19:15,071 --> 00:19:18,867
हम में से किसी ने नहीं सोचा था
कि यह सब होगा।
201
00:19:18,950 --> 00:19:21,202
कम से कम तुम्हें एमआईटी जाने का मौका मिला।
202
00:19:21,286 --> 00:19:23,788
दूसरी क्लास से उसी की बातें किया करते थे
203
00:19:23,872 --> 00:19:26,040
जबकि हमें फ़रबी की सनक थी।
204
00:19:26,124 --> 00:19:28,084
मैंने भी यह उम्मीद नहीं की थी।
205
00:19:30,086 --> 00:19:31,337
माफ़ करना।
206
00:19:33,381 --> 00:19:35,258
यह फ़रबी क्या होता है?
207
00:19:35,341 --> 00:19:38,344
अजीब सा रोबोट है
जिसकी बड़ी-बड़ी आँखें होती हैं और--
208
00:19:38,428 --> 00:19:39,929
कोई बहुत बड़ी चीज़ नहीं थी।
209
00:19:41,431 --> 00:19:43,641
वह ज़रूर उस जोकर के साथ थी।
210
00:19:49,689 --> 00:19:54,903
याद है, चौथी क्लास में, राइली ने जब
लगातार दो दिनों तक एक ही कपड़े पहने थे,
211
00:19:54,986 --> 00:19:57,822
जो नाम के एक बच्चे ने
उसका मज़ाक उड़ाया था?
212
00:19:57,906 --> 00:20:01,159
तुम्हें इतना बुरा लगा था
कि तुम लगातार तीन हफ़्तों तक
213
00:20:01,242 --> 00:20:02,994
वही कपड़े पहनकर स्कूल आए थे।
214
00:20:04,746 --> 00:20:06,080
मुझे वह बात याद नहीं।
215
00:20:07,498 --> 00:20:10,251
हाँ, मुझे तभी एहसास हुआ कि तुम...
216
00:20:12,837 --> 00:20:14,380
एकदम लट्टू हूँ?
217
00:20:16,215 --> 00:20:19,135
मुझे लगा कि तुम्हारा ध्यान
बस मुझसे आगे निकलने में था।
218
00:20:19,218 --> 00:20:20,678
हाँ। पर ऐसा कभी नहीं हो पाया।
219
00:20:21,679 --> 00:20:23,056
तुम अव्वल आई थी।
220
00:20:23,139 --> 00:20:25,183
क्योंकि मैंने नकल की थी।
221
00:20:25,892 --> 00:20:29,938
एपी बायो में ए पाने के लिए
शायद मैं मिस्टर हैस्कल के साथ नहीं सोई।
222
00:20:31,022 --> 00:20:32,023
अच्छा, वह बात।
223
00:20:33,816 --> 00:20:34,943
क्या? तुम्हें पता था?
224
00:20:35,652 --> 00:20:37,987
सब जानते थे कि तुम जीतने के लिए
कुछ भी करती।
225
00:20:39,113 --> 00:20:41,908
अच्छा, यह कोई अच्छी बात नहीं है।
226
00:20:43,159 --> 00:20:44,786
तो, तुम मेरे साथ क्यों सोए?
227
00:20:46,496 --> 00:20:48,206
ग्रैजुएशन की रात थी।
228
00:20:49,457 --> 00:20:51,167
तुमने मुझे नशा दिया।
229
00:20:51,250 --> 00:20:52,669
हाँ, वह तो था।
230
00:20:54,879 --> 00:20:56,130
और तुम मुझे अच्छी लगी।
231
00:20:57,840 --> 00:20:59,467
मुझे लगा तुम एलिसन को चाहते थे।
232
00:21:01,302 --> 00:21:02,470
चाहता था।
233
00:21:05,098 --> 00:21:09,560
- शायद मुझे देख तुम्हें वह याद आती है।
- तुम उसके जैसी बिल्कुल नहीं हो।
234
00:21:14,273 --> 00:21:15,858
मेरी हालत ठीक नहीं है।
235
00:21:22,198 --> 00:21:23,408
राइली?
236
00:21:24,075 --> 00:21:27,286
- हे भगवान, राइली!
- राइली!
237
00:21:30,289 --> 00:21:33,084
- अरे, कुत्ते के बच्चे।
- यहाँ क्या है?
238
00:21:53,354 --> 00:21:55,398
पुसिल को तुम्हारी मकड़ियाँ मिली।
239
00:21:57,900 --> 00:22:00,236
एक हफ़्ते में दो बार आना हुआ।
240
00:22:00,319 --> 00:22:02,196
वापस आना चाहते हो?
241
00:22:03,239 --> 00:22:04,782
तुम्हें जाना चाहिए।
242
00:22:07,702 --> 00:22:09,787
कल रात कोई ज़बरदस्ती घर में घुस आया।
243
00:22:14,167 --> 00:22:16,044
तस्वीरों वाली एल्बम देखी।
244
00:22:17,962 --> 00:22:19,547
तुमसे उन्हें फेंकने को कहा था।
245
00:22:20,131 --> 00:22:22,091
यहाँ तुम्हारा कोई हक नहीं बनता।
246
00:22:22,967 --> 00:22:25,344
पता है, तुम्हें परेशानी होती है।
247
00:22:27,638 --> 00:22:29,557
मैं बस तुम्हारी मदद करना चाहता हूँ।
248
00:22:29,640 --> 00:22:31,476
मुझे मदद की कोई ज़रूरत नहीं।
249
00:22:33,311 --> 00:22:36,689
पुलिस को पता चल जाएगा
कि मकड़ियाँ कहाँ से आईं।
250
00:22:39,525 --> 00:22:41,069
अगर मैं चली भी जाऊँ तो,
251
00:22:41,152 --> 00:22:43,821
तुम्हारे राज़ फिर भी यहीं रह जाएँगे।
252
00:22:44,906 --> 00:22:47,658
आजकल ठीक से राज़ नहीं छुपा पाते।
253
00:22:47,742 --> 00:22:52,705
क्लेरा, तुम्हें पता है, कोर्टनी थैकर की
बेटी, राइली के साथ क्या हुआ?
254
00:23:02,715 --> 00:23:05,176
राइली - तुम कहाँ हो? सच में, राइ?
मुझे फ़ोन करना! - मदद करो
255
00:23:07,720 --> 00:23:10,181
अंकित ठिकाना
256
00:23:14,393 --> 00:23:15,978
दफ़ा हो जाओ!
257
00:23:18,606 --> 00:23:22,318
हमें उसके साथ होना चाहिए था।
उसे मरना नहीं चाहिए था।
258
00:23:22,401 --> 00:23:23,736
हमें नहीं पता कि वही है।
259
00:23:23,820 --> 00:23:27,073
शार्क ने बेथनी का हाथ काट लिया था।
बच गई और पाइपलाइन जीता।
260
00:23:27,156 --> 00:23:30,451
मुझे सोल सर्फ़र पसंद है, पर यह तो
कलाई काटने से भी बदतर है।
261
00:23:30,535 --> 00:23:33,162
मेरी विंसेंट का बलात्कार हुआ,
बाज़ू काट दिए गए थे,
262
00:23:33,246 --> 00:23:34,872
गड्ढ़े में नंगा छोड़ दिया था।
263
00:23:34,956 --> 00:23:37,291
और बचने के लिए वह चढ़कर सड़क पर पहुँची थी।
264
00:23:37,375 --> 00:23:41,254
तुम यह कह रहे हो कि राइली
बिना बाज़ुओं के किसी गड्ढ़े में पड़ी होगी?
265
00:23:41,337 --> 00:23:44,257
- तुम्हारा दिमाग ठिकाने नहीं।
- वह ज़िंदा हो सकती है।
266
00:23:47,301 --> 00:23:49,178
हमें वापस क्लेरा के यहाँ जाना होगा।
267
00:23:52,056 --> 00:23:53,141
तैयारी से जाएँगे।
268
00:23:53,224 --> 00:23:54,767
- क्या?
- पापा न्यू जर्सी से हैं।
269
00:23:54,851 --> 00:23:56,394
बंदूकों का कोई काम नहीं।
270
00:23:56,477 --> 00:23:59,605
तुम्हारे चलते राइली का यह हाल हुआ।
271
00:23:59,689 --> 00:24:00,898
- भाड़ में जाओ!
- ठीक है।
272
00:24:00,982 --> 00:24:02,775
मैं तुम्हारे छक्के छुड़ा दूँगी।
273
00:24:02,859 --> 00:24:04,694
कोई किसी के छक्के नहीं छुड़ाएगा।
274
00:24:04,777 --> 00:24:07,238
अपनी हिफ़ाज़त के लिए हमें मिलकर करना होगा।
275
00:24:07,321 --> 00:24:09,949
- हम बंदूकों से सुरक्षित रहेंगे।
- सच?
276
00:24:11,242 --> 00:24:13,327
पुलिस की बंदूक से हैरल्ड मारा गया।
277
00:24:26,007 --> 00:24:29,760
राइली, अगर तुम ठीक हो,
तो मैं तुम्हें मार डालूँगी।
278
00:24:53,993 --> 00:24:55,328
राइली!
279
00:25:05,880 --> 00:25:09,926
वहाँ जो भी है, मैं तुमसे नहीं डरती।
280
00:25:16,265 --> 00:25:17,391
राइली?
281
00:25:24,565 --> 00:25:27,068
आप कहाँ हैं
282
00:25:33,241 --> 00:25:36,202
तुमने उससे यह छीन लिया, कमीने बकरे?
283
00:26:17,910 --> 00:26:20,705
- वह हमें यहाँ क्यों बुलाएगी?
- यहाँ तो ज्वार है।
284
00:26:24,542 --> 00:26:25,793
एलिसन
अलविदा राइराइ
285
00:26:26,419 --> 00:26:27,753
ताकि हम देखें!
286
00:26:29,588 --> 00:26:31,173
भाड़ में जाओ!
287
00:26:33,217 --> 00:26:34,927
नहीं, वह यही तो चाहती है।
288
00:26:35,970 --> 00:26:37,513
हमें तड़पा-तड़पाकर मारना?
289
00:26:38,556 --> 00:26:41,183
- यहाँ आओ।
- वह बहुत अच्छे से कर रही है।
290
00:26:45,771 --> 00:26:47,481
राइली मर चुकी है।
291
00:27:13,924 --> 00:27:15,217
पुलिस! खोलो।
292
00:27:22,058 --> 00:27:23,142
क्लेरा?
293
00:27:26,270 --> 00:27:29,815
वह यहाँ नहीं है। तलाशी लो, उसके पास
हथियार होगा और वह खतरनाक है।
294
00:27:43,788 --> 00:27:45,498
हे भगवान, क्लेरा।
295
00:27:46,415 --> 00:27:47,708
उन्हें लाओ।
296
00:27:47,792 --> 00:27:49,585
चीफ़, मुझे कुछ मिला है।
297
00:28:05,810 --> 00:28:07,978
क्लेरा वेदर्स की तलाशी का वारंट जारी करो।
298
00:28:08,062 --> 00:28:09,438
ठीक है, चीफ़।
299
00:28:09,522 --> 00:28:12,024
सभी दल, आपको नज़र रखनी है...
300
00:28:12,358 --> 00:28:15,027
हमें गुफ़ा पर बुलाने की और क्या वजह होगी?
301
00:28:15,111 --> 00:28:16,362
वह हमें आगाह कर रही है।
302
00:28:16,862 --> 00:28:21,033
- सोचती है कि हम पुलिस के पास नहीं जाएँगे।
- वह ठीक सोच रही है।
303
00:28:21,117 --> 00:28:24,495
क्या कहेंगे? हमने एलिसन को मारा,
इसलिए क्लेरा मार रही है?
304
00:28:24,578 --> 00:28:26,747
हिले तो मार डालूँगी।
305
00:28:28,040 --> 00:28:29,375
- मैं हूँ।
- पापा?
306
00:28:29,458 --> 00:28:31,127
बंदूकें न रखने की बात हुई थी।
307
00:28:31,210 --> 00:28:33,254
औरों के घर ऐसे नहीं घुसना चाहिए।
308
00:28:33,337 --> 00:28:35,381
माफ़ करना। मैं--
309
00:28:36,757 --> 00:28:38,008
हमें बात करनी है।
310
00:28:38,092 --> 00:28:40,594
मैंने आपसे कहा था कि इसे बात नहीं करनी।
311
00:28:40,678 --> 00:28:42,054
कोई बात नहीं।
312
00:28:44,765 --> 00:28:48,269
मैं अंदर हूँ। काइल भी।
313
00:28:54,275 --> 00:28:56,569
इनकी लड़ाई वगैरह हुई है क्या?
314
00:28:56,652 --> 00:29:00,197
अगर तुम उसके लिए मायने रखते
तो खुद तुम्हें बताती।
315
00:29:08,664 --> 00:29:09,748
आपको क्या चाहिए?
316
00:29:10,958 --> 00:29:13,127
मेरी और क्लेरा की शादी का पता चल गया।
317
00:29:15,087 --> 00:29:17,089
अच्छा।
318
00:29:17,173 --> 00:29:20,134
"तुम जो समझ रही हो, वह बात नहीं है।
हम छोटे थे।
319
00:29:20,217 --> 00:29:23,179
"मैं उस पंथ में था, मैंने दिखावा किया
कि कुछ नहीं जानता था।"
320
00:29:23,262 --> 00:29:25,931
माफ़ करना।
मुझे इसके बारे में बिल्कुल पता था।
321
00:29:27,057 --> 00:29:28,559
मैं उसमें शामिल था,
322
00:29:31,061 --> 00:29:32,396
और तुम्हारी माँ भी।
323
00:29:35,441 --> 00:29:38,319
अगर आपने बताया कि
क्लेरा वेदर्स मेरी असली माँ है--
324
00:29:38,402 --> 00:29:39,445
नहीं, वह नहीं है।
325
00:29:40,529 --> 00:29:42,364
पर तुम्हारी माँ ज़िंदा है।
326
00:29:46,869 --> 00:29:47,953
मुझे पता है यह...
327
00:29:49,121 --> 00:29:51,832
तुम्हारे लिए यकीन करना मुश्किल है, पर मैं
328
00:29:51,916 --> 00:29:54,585
आपस में और कोई राज़ नहीं रखना चाहता।
329
00:29:56,879 --> 00:29:58,422
उन्होंने खुदकुशी की थी।
330
00:30:00,508 --> 00:30:02,676
उसने तुमसे यही कहने को कहा था।
331
00:30:03,302 --> 00:30:05,054
यह सच नहीं है।
332
00:30:05,137 --> 00:30:06,680
वह हमें छोड़कर चली गई।
333
00:30:08,474 --> 00:30:10,476
सच में, पापा, मज़ाक मत कीजिए।
334
00:30:10,559 --> 00:30:13,229
कसम से, उसके जाने के ठीक बाद,
तुम्हें बताना था।
335
00:30:13,312 --> 00:30:15,773
घर पहुँचकर मुझे लगा, "वह भाड़ में जाए।
336
00:30:15,856 --> 00:30:19,485
"उन्हें जानने का हक है कि वह
किस तरह की इंसान है।" पर फिर...
337
00:30:19,568 --> 00:30:21,445
तुम्हारे नन्हे चेहरे देखे,
338
00:30:23,072 --> 00:30:24,365
और मैं बस...
339
00:30:24,448 --> 00:30:26,659
तो कह दिया कि उन्होंने खुदकुशी कर ली?
340
00:30:27,451 --> 00:30:29,745
उस समय यही ठीक लगा।
341
00:30:30,829 --> 00:30:33,249
अजीब सा लगता है, पर मैं...
342
00:30:36,043 --> 00:30:39,463
मैं अपनी आठ साल की बेटियों से क्या कहता?
343
00:30:39,547 --> 00:30:42,883
इतना आसान नहीं हो सकता।
कोई तो बात रही होगी।
344
00:30:43,801 --> 00:30:47,513
आप अचानक से किसी दिन
अपने परिवार को छोड़ने का फ़ैसला नहीं करते।
345
00:30:48,847 --> 00:30:51,016
पंथ से एक आदमी हमसे मिलने आया था।
346
00:30:53,644 --> 00:30:54,979
फ़्रेड फ़िलिप्स?
347
00:30:59,775 --> 00:31:01,694
मेरी बहन उसे जानती थी।
348
00:31:07,032 --> 00:31:09,910
आपने उसे सच बताया, मुझे नहीं?
349
00:31:09,994 --> 00:31:11,829
नहीं।
350
00:31:11,912 --> 00:31:13,455
उसे पता था।
351
00:31:13,831 --> 00:31:17,710
उस रात पार्टी में,
वह मुझे यही बताना चाहती थी।
352
00:31:17,793 --> 00:31:20,045
इसलिए कहा कि माँ मुझसे प्यार नहीं करती थी।
353
00:31:20,129 --> 00:31:22,172
इसलिए हमारी लड़ाई हुई।
354
00:31:22,256 --> 00:31:24,174
इसलिए मैं उसकी गाड़ी ले गई।
355
00:31:24,258 --> 00:31:25,593
तुम्हारी गलती नहीं है।
356
00:31:26,427 --> 00:31:29,263
घर लौटते समय, मेरी भी लड़ाई हो गई थी,
357
00:31:29,346 --> 00:31:33,726
इसलिए, मैंने गाड़ी रोकी
और उसे उतर जाने को कहा।
358
00:31:35,352 --> 00:31:36,645
क्या?
359
00:31:37,813 --> 00:31:40,399
मैं तुम दोनों के साथ हमेशा यह करता था।
360
00:31:40,482 --> 00:31:43,110
तुम्हें सैर पर जाने को कहता
ताकि मन हल्का हो जाए।
361
00:31:43,193 --> 00:31:44,862
इसलिए वह सड़क पर थी।
362
00:31:46,322 --> 00:31:47,698
तुम्हारी गलती नहीं थी।
363
00:31:49,617 --> 00:31:50,826
मेरी गलती थी।
364
00:31:53,537 --> 00:31:55,205
भाड़ में जाइए।
365
00:31:56,165 --> 00:31:57,958
लेनन, प्लीज़।
366
00:31:58,042 --> 00:31:59,793
प्लीज़, घर लौट आओ।
367
00:32:16,894 --> 00:32:20,356
हे भगवान, कलामा।
तुम्हारे आने की आहट पता चलनी चाहिए।
368
00:32:20,439 --> 00:32:21,857
माफ़ कीजिए, मैडम।
369
00:32:24,068 --> 00:32:25,861
क्लेरा की कोई खबर?
370
00:32:25,944 --> 00:32:27,112
अभी तक तो नहीं।
371
00:32:27,196 --> 00:32:31,867
सभी द्वीपों, हवाई अड्डों और
बंदरगाहों पर उसकी तलाशी जारी है।
372
00:32:31,950 --> 00:32:33,744
अगर वह यहाँ है तो उसे ढूँढ़ लेंगे।
373
00:32:34,703 --> 00:32:36,830
राइली थैकर की भी तलाशी शुरू करो।
374
00:32:41,835 --> 00:32:44,213
तो, क्लेरा ने कोर्टनी को भी मार डाला?
375
00:32:44,296 --> 00:32:46,382
हाँ, मेरी माँ ने यही कहा।
376
00:32:46,465 --> 00:32:50,803
क्लेरा के बारे में नहीं,
यही कि कोर्टनी की हत्या हो गई।
377
00:32:51,762 --> 00:32:53,931
शायद यही ठीक है।
378
00:32:54,014 --> 00:32:55,349
वह मर चुकी है।
379
00:32:55,432 --> 00:32:56,642
यह ठीक कैसे है?
380
00:32:56,725 --> 00:32:59,478
ताकि उन्हें राइली के बारे में पता न चले।
381
00:32:59,561 --> 00:33:02,189
तुम्हारी माँ ने
राइली के बारे में कुछ नहीं कहा?
382
00:33:03,107 --> 00:33:04,817
क्लेरा अभी भी आज़ाद घूम रही है।
383
00:33:07,820 --> 00:33:11,156
मैं अलार्म चालू कर देती हूँ।
हमें यहाँ कोई डर नहीं होगा।
384
00:33:17,621 --> 00:33:19,039
डिलन को भी रुकना चाहिए।
385
00:33:19,957 --> 00:33:21,709
हमें साथ रहना होगा।
386
00:33:25,087 --> 00:33:27,297
पास-पास रहे तो तीनों में रिश्ता बन जाएगा।
387
00:33:29,091 --> 00:33:32,010
तुम्हारी संवेदनशीलता को
ठेस पहुँचाने की माफ़ी चाहूँगी।
388
00:33:32,094 --> 00:33:33,929
मेहमानों वाले कमरे में रह सकते हो।
389
00:33:44,356 --> 00:33:45,566
माँ।
390
00:33:50,404 --> 00:33:51,405
मदद करो।
391
00:34:27,816 --> 00:34:29,651
यकीन नहीं होता कि सब खत्म हो गया।
392
00:34:29,735 --> 00:34:31,487
यकीन नहीं होता कि तुम जा रहे हो।
393
00:34:31,570 --> 00:34:33,322
मैं नहीं जाना चाहता।
394
00:34:41,163 --> 00:34:42,873
मैं बस... मैंने...
395
00:34:42,956 --> 00:34:44,666
माफ़ करना। मैंने...
396
00:34:44,750 --> 00:34:46,835
- मेरा इरादा--
- क्या?
397
00:34:47,669 --> 00:34:49,171
- ए!
- प्लीज़, बस करो।
398
00:34:49,296 --> 00:34:51,715
- जानती हो तुम्हारी परवाह करता हूँ।
- बस करो।
399
00:34:54,885 --> 00:34:57,554
मैं बस चाहती हूँ कि
तुम कॉलेज अच्छे से पूरा करो।
400
00:34:57,638 --> 00:34:58,597
वह एमआईटी है।
401
00:34:58,680 --> 00:35:00,933
कुँवारे रहे तो हँसी का पात्र बने रहोगे।
402
00:35:01,975 --> 00:35:02,851
हाँ।
403
00:35:04,645 --> 00:35:06,313
तुम मेरी सबसे अच्छी दोस्त हो।
404
00:35:08,315 --> 00:35:10,984
बस सेक्स ही तो है। कोई बड़ी बात नहीं।
405
00:35:11,860 --> 00:35:13,028
शायद तुम्हारे लिए नहीं।
406
00:35:14,905 --> 00:35:15,989
पर...
407
00:35:18,867 --> 00:35:20,911
मैं नहीं चाहता कि तुम्हें गलतफ़हमी हो।
408
00:35:22,454 --> 00:35:24,623
यही कि तुम्हें कोई फ़र्क नहीं पड़ता?
409
00:35:25,624 --> 00:35:26,625
फ़र्क पड़ता है।
410
00:35:26,708 --> 00:35:28,126
बहुत फ़र्क पड़ता है।
411
00:35:29,378 --> 00:35:30,546
मैं बस...
412
00:35:33,215 --> 00:35:34,550
मुझे माफ़ करना, राइली।
413
00:35:36,176 --> 00:35:37,594
किस बात की माफ़ी, हाँ?
414
00:35:41,682 --> 00:35:42,766
किस बात की माफ़ी?
415
00:35:44,560 --> 00:35:46,562
इतना अच्छा इंसान होने की माफ़ी?
416
00:35:47,479 --> 00:35:49,356
बस माफ़ कर दो, ठीक है?
417
00:35:49,815 --> 00:35:52,734
तुम अच्छे इंसान नहीं हो।
एक नंबर के डरपोक हो!
418
00:35:52,818 --> 00:35:54,444
अच्छा! मुझे माफ़ कर दो, ठीक है?
419
00:35:56,238 --> 00:35:59,533
तुम सच में खुद को एलिसन के लिए बचा रहे हो?
420
00:35:59,992 --> 00:36:02,202
वह कभी तुम्हारे साथ नहीं सोएगी।
421
00:36:03,871 --> 00:36:05,038
मुझे माफ़ करना।
422
00:36:15,340 --> 00:36:17,676
मैंने खुद को तुम्हारे लिए बचाकर रखा था।
423
00:36:41,658 --> 00:36:46,705
मेरी माँ को फ़ोन करने को कहना
424
00:36:47,789 --> 00:36:49,374
- वह चला गया।
- कौन?
425
00:36:49,458 --> 00:36:50,751
डिलन।
426
00:36:50,834 --> 00:36:54,296
मैं हल्का कीटो नाश्ता लेने गई,
और उसका दरवाज़ा खुला था।
427
00:36:54,379 --> 00:36:55,923
क्लेरा उस तक कैसे पहुँचेगी?
428
00:36:56,548 --> 00:36:58,717
वह नहीं पहुँची। यह उसके बिस्तर पर था।
429
00:36:58,800 --> 00:36:59,718
मैं वापस आऊँगा
430
00:36:59,801 --> 00:37:02,054
वह खुद को खली समझता है क्या?
431
00:37:02,137 --> 00:37:05,474
लिखावट देखो। बड़े अक्षरों से पता चलता है
कि कातिल ने लिखा है।
432
00:37:05,557 --> 00:37:08,518
शायद वह अपने घर कुछ लेने गया होगा।
433
00:37:08,602 --> 00:37:10,896
- वह मैसेज ज़रूर भेजता।
- बिल्कुल।
434
00:37:10,979 --> 00:37:14,399
कौन अपना फ़ोन समंदर में फेंक देता है?
435
00:37:15,734 --> 00:37:18,153
अगर वह कुछ छुपाना नहीं चाहता।
436
00:37:18,236 --> 00:37:20,656
क्या? हम सब जानते हैं
कि क्लेरा ही कातिल है।
437
00:37:20,739 --> 00:37:21,698
अच्छा?
438
00:37:22,491 --> 00:37:25,827
सिर्फ़ डिलन ने उसे गुफ़ा में देखा।
439
00:37:25,911 --> 00:37:29,706
उसने ऐसा कहा कि
कोर्टनी का मर जाना ही ठीक है।
440
00:37:29,790 --> 00:37:33,710
मान लो, शक तो पैदा होता ही है।
441
00:37:33,794 --> 00:37:35,963
वह पूरा साल हमसे बात नहीं करता,
442
00:37:36,088 --> 00:37:38,757
फिर घर आता है और कहता है
कि हमारा मरना ही ठीक है।
443
00:37:39,549 --> 00:37:41,259
शायद वह कसूरवार महसूस करता है।
444
00:37:42,386 --> 00:37:45,472
वह हमेशा कुछ ज़्यादा ही महसूस करता है।
445
00:37:46,181 --> 00:37:48,600
तो आज जंगल में मुझे क्यों नहीं मारा?
446
00:37:49,226 --> 00:37:53,105
शायद तुम्हें आखिर में मारना चाहता है,
ताकि सबसे ज़्यादा तड़पो।
447
00:37:53,188 --> 00:37:54,398
यही बात होगी।
448
00:37:55,023 --> 00:37:56,984
तुमने उसके प्यार को मारा।
449
00:37:59,903 --> 00:38:01,947
- राइराइ!
- राइ!
450
00:38:02,030 --> 00:38:06,118
चलो! सोने का समय हो गया।
तुमसे कहा न, अंदर चलो।
451
00:38:06,201 --> 00:38:08,662
तुम कल सुबह राइराइ से मिलना, ठीक है?
452
00:38:10,330 --> 00:38:11,790
राइराइ!
453
00:38:46,158 --> 00:38:48,827
राइली
454
00:41:05,922 --> 00:41:07,215
ज्वार अंदर को आ रहा है।
455
00:42:55,615 --> 00:42:57,617
संवाद अनुवादक परवीन कौर शोम
456
00:42:57,701 --> 00:42:59,703
रचनात्मक पर्यवेक्षक
सुहास चव्हाण